Nia Sharma Red Hot Dress: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा का रेड हॉट लुक, फूलों से सजी ड्रेस और मुस्कुराहट ले गई फैंस का दिल

Nia Sharma Bold Look
X
एक्ट्रेस निया शर्मा बोल्ड लुक
Nia Sharma Red Hot Dress:  टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ज्यादातर अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्हें इसी अंदाज में देखा गया है। दरअसल, उन्होंने एक खूबसूरत रेड हॉट ड्रेस में पहनी है।

Nia Sharma Red Hot Dress: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा ज्यादातर अपने बोल्ड और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इस बार भी उन्हें इसी अंदाज में देखा गया है। दरअसल, उन्होंने एक खूबसूरत रेड हॉट ड्रेस में पहनी है। जिसमें उनकी मुस्कान, उनकी चाल और कॉन्फिडेंस, सभी कुछ इतना ज्यादा सही था कि, फैंस उनसे अपने नजर हटा ही नहीं पाए।

निया की लाल रंग की ड्रेस की बात करें तो, उसमें नीचे की तरफ बड़े-बड़े फूलों की खूबसूरत कढ़ाई की गई थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। ड्रेस की फिटिंग और डिज़ाइन, सब कुछ उनके स्टाइल स्टेटमेंट को पूरी तरह से अलग दिखा रहा था। इस ड्रेस में निया न सिर्फ ग्लैमरस लग रही थीं, बल्कि हॉट और ग्लैमरस भी नजर आ रही थीं।

निया ने बड़ी-बड़ी गोल बालिया पहनी थी

निया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए बड़ी-बड़ी गोल बालिया पहनी थी, जो उनके चेहरे की खूबसूरती को और निखार ला रहा था। उनके खुले बाल और सिंपल मेकअप ने उन्हें खूबसूरत बना दिया था। अक्सर देखा जाता है कि, ज्यादा ग्लैमरस लुक में मेकअप भी अधिक होता है, लेकिन निया ने इस बार सिंपलिटी को चुना और वो इसमें भी खूबसूरत दिखाई दी हैं।

इसे भी पढ़े: Deepika and Ranveer Blazer Style: दीपिका-रणवीर डिनर डेट लुक, फैंस को ‘दुआ’ की झलक का इंतजार

सोशल मीडिया पर हॉट वीडियो वायरल हुआ

निया शर्मा के फैंस हमेशा उनके नए-नए लुक्स और स्टाइल को लेकर उत्साहित रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस रेड हॉट लुक का वीडियो खूब वायरल हो रही हैं। लोग उनकी तारीफों के पुल बाँध रहे हैं और कमेंट्स में उनकी खूबसूरती की सराहना कर रहे हैं।

बोल्ड लुक में आत्मविश्वास लाना आसान नहीं

बोल्ड लुक में स्टाइलिश दिखना आसान होता है, लेकिन उसमें सहजता और आत्मविश्वास लाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन निया ने यह साबित कर दिया कि, वो न केवल फैशन को अच्छे से समझती हैं, बल्कि उसमें अपनी पर्सनैलिटी भी झोंक देती हैं। यही वजह है कि वे लाखों दिलों की धड़कन बनी चुकी हैं।

एक्ट्रेस निया शर्मा का यह लुक फैशन के दीवानों के लिए एक परफेक्ट इंस्पिरेशन है। यह याद दिलाता है कि, कपड़े चाहे जितने भी खूबसूरत हों, असली चमक इंसान के आत्मविश्वास और प्यारी सी मुस्कान से आती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story