Wedding Bells: नेहा कक्कड़ के EX बॉयफ्रेंड कर रहे शादी! दुल्हन कौन? जानें

Neha Kakar Ex Boyfriend Actor Hemansh Kohli To Get Married on this date
X
हिमांश कोहली और नेहा कक्कड़ का रिलेशनशिप सुर्खियों में रहा था।
Hemansh Kohli Wedding: मशहूर सिंगर सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ लव अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहे एक्टर हिमांश कोहली जल्द शादी रचाने जा रहे हैं। 34 साल के हिमांश की होने वाली दुल्हन कौन हैं, यहां जानिए।

Hemansh Kohli Wedding: फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत सिंह से शादी से पहले फिल्म एक्टर हिमांश कोहली को डेट किया था। 34 साल के हिमांश कोहली अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। दिव्या खोसला कुमार की फिल्म 'यारियां' से डेब्यू करने वाले हिमांश कोहली को उनकी लाइफ पार्टनर मिल गई है। इस खबर से फैंस काफी खुश हो गए हैं।

Hemannsh Kohli

उनकी होने वाली दुल्हन कोई फिल्म एक्ट्रेस नहीं हैं बल्कि नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। हिमांश कोहली अरेंज मैरिज करने जा रहे हैं। और उनकी शादी की डेट्स भी सामने आ गई हैं।

Hemansh

'हिंदुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक हिमांश कोहली 12 नवंबर को शादी रचाएंगे। उनकी शादी दिल्ली के मंदिर में आयोजित होगी। हिमांश का होमटाउन दिल्ली है और यहीं वह अपने परिवार व करीबियों के बीच शादी करेंगे।। उनकी शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं और परिवार व रिश्तेदार वेडिंग फंक्शन की तैयारियों में जुट गए हैं।

Hemansh Kohli

रिपोर्ट में एक्टर के एक करीबी सूत्र के हवाले से बताया गया है कि हिमांश की ये शादी अरेंज कम लव मैरिज होगी। उनकी होने वाली दुल्हन एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं। ये शादी एक इंटीमेट सेरेमनी होगी जिसमें केवल उनके परिवार व करीबी शामिल होंगे। खबर है कि हिमांश ने अपने वेडिंग आउटफिट की खास तैयारी के लिए डिजाइनर कुणाल रावल को चुना है।

Hemansh Kohli Wedding

इन दिनों एक्टर अपनी आगामी फिल्म जूलिया और कालिया की शूटिंग कर रहे हैं। इसकी शूटिंग उत्तराखंड में चल रही है। शूटिंग के बाद हिमांश अपनी शादी के लिए अपने होमटाउन दिल्ली रवाना होंगे।

Hemansh-Neha Kakkar

हिमांश कोहली वही एक्टर हैं जिनका नाम सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ अफेयर को लेकर खूब सुनने को मिला था। एक समय था जब नेहा और हिमांश एक दूसरे के प्यार में थे। दोनों को साथ कई बार इवेंट्स और शोज़ में देखा जाता था। इतना ही नहीं एक रिएलिटी शो में हिमांश ने नेहा को प्रपोज़ भी किया था। दोनों का रिश्ता महज 1 साल तक ही रहा। 2018 में उनका ब्रेकअप हो गया था।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story