Raha And Rishi Kapoor Pic: दादा ऋषि कपूर की गोद में पोती राहा को देख इमोशनल हुई नीतू कपूर, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो

Raha And Rishi Kapoor Pic: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली का जन्म साल 2022 में हुआ था। वहीं साल 2022 इन कपल के लिए खास रहा। क्योंकि रणबीर-आलिया ने इसी साल अप्रैल में शादी की थी और नंवबर में बेटी राहा कपूर के पेरेंट्स बने थे। इसके साथ ही क्रिसमस के मौके पर कपल ने फैंस के सामने अपनी नन्ही राहा का फेस रिवील किया था।
दादा के संग पोती राहा की तस्वीर वायरल
अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें वायरल हो रही है। जिसमें राहा अपने दिवगंत दादाजी ऋषि कपूर के गोद में नजर आ रही हैं। दरअसल, ये एक एडिटेड फोटो है। जिसमें ऋषि कपूर ब्लू टी शर्ट पहने हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रिंटेड व्हाइट ड्रेस में राहा कपूर बेहद क्यूट लग रही हैं। हलांकि, इस फोटो के वायरल होने के बाद लोगों ने कम्पेयर करना शुरू कर दिया है। वहीं अब सोशल मीडिया पर ये चर्चा शुरू हो गई है, कि कपूर खानदान की लाडली किस पर गई हैं, साथ ही कई यूजर्स का मानना है, कि राहा अपने दादा ऋषि कपूर जैसे दिखती है।
नीतू कपूर और सोनी राजदान ने इंस्टा स्टोरी पर शेयर की ये खूबसूरत तस्वीर
दरअसल, ये एक फैन द्वारा एडिट की गई तस्वीर है, जिसे देख नीतू और काफी इमोशनल हो गई। वहीं नीतू कपूर और सोनी राजदान ने इस खूबसूरत तस्वीर को अपने इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है। इसे शेयर करते हुए सोनी राजदान कैप्शन में लिखा, 'यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि यह हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है, धन्यवाद।' अपनी इस स्टोरी में सोनी ने नीतू कपूर, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी को भी टैग किया। इसके साथ ही सोनी राजदान के पोस्ट को नीतू कपूर ने री-शेयर किया और लिखा, ‘यह बहुत एडोरेबल है।’
नीतू कपूर का फिल्मी सफर
नीतू कपूर की फिल्मी सफर की बात करें, तो नीतू कपूर को पिछली बार फिल्म ‘जुग जुग जीयो’में देखा गया था। फिल्म में गीता सैनी का शानदार किरदार निभाया था। इसके आलावा इस फिल्म वरुण धवन, कियारा आडवाणी और अनिल कपूर भी हिस्सा थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस हुई थी। वहीं अब फैंस नीतू कपूर की अपकमिंग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
