Pongal 2025: शादी के बाद नागा-शोभिता ने मनाया पहला पोंगल, नयनतारा, कीर्ति समेत साउथ Celebs ने ऐसे किया सेलिब्रेट

naga chaitanya Sobhita Dhulipala, nayantara other South celebs celebrate pongal 2025
X
साउथ सेलेब्स ने धूम-धाम से पोंगल पर्व सेलिब्रेट किया।
Pongal 2025: दक्षिण भारत का विशेष पर्व पोंगल की शुरुआत हो चुकी है। 14 जनवरी को नयनतारा, कीर्ति सुरेश, नागा चैतन्य समेत तमाम साउथ सिनेमा के सितारों ने धूम-धाम से पोंगल सेलिब्रेट किया।

Pongal 2025: देशभर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इसी खास पर्व को दक्षिण भारत में पोंगल के नाम से मनाया जाता है। साउथ सेलेब्स में इस त्योहार की खूब धूम देखने को मिली है। न्यूली वेड एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने अपने पति एंटनी संग शादी के बाद पहली बार पोंगल सेलिब्रेट किया। तो वहीं नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की भी ये पहली पोंगल रही। उनके अलावा थलापति विजय, रश्मिका मंदाना और इंदिरा कृष्णन जैसे सितारों ने भी अपने घर में इस खास पर्व का आनंद लिया। आइए देखते हैं इन सितारों के खूबसूरत पलों की तस्वीरें।

undefined
Naga Chaitanya Instagram Story

साउथ अभिनेता नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के बाद यह कपल काफी चर्चा में रहा है। कपल ने शादी के बाद अपना पहला पोंगल का त्योहार मनाया है। जिसकी तस्वीरें शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की।

पोंगल पर नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति विग्नेश शिवन और अपने बच्चों के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर में नयनतारा अपने पति विग्नेश शिवन और दोनों बच्चे उलग और उइर के साथ प्रसाद भोग लगाती दिख रही हैं।

कीर्ति सुरेश ने पिछले साल गोवा में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड एंटनी थाटिल के साथ शादी की थी। इस जोड़ी ने शादी के बाद अपना पहला पोंगल सेलिब्रेट किया। कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम पर पति संग पोंगल सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

undefined

रश्मिका मंदाना ने पोंगल के खास अवसर पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा, "हैप्पी संक्रांति/पोंगल माय लव्स। मुझे उम्मीद है कि यह साल आपके लिए प्यार, खुशी और अच्छा स्वास्थ्य लेकर आएगा।"

टेलीविजन की जानी-मानी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने पोंगल पर कुछ दिल छू लेने वाली तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में इंदिरा बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story