Malaika Arora: अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के दर्द से यूं उभर रहीं मलाइका अरोड़ा! शेयर किया महीने भर का शेड्यूल

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। वहीं रूमर्स फैले हुए हैं कि माइलका और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है और दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। जिसके बाद से दावे किए जा रहे हैं कि ब्रेकअप का दर्द झेल रही मलाइका अब अपनी जिंदगी को नए सिरे से शुरू करने की कोशिश में कर रही हैं।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मलाइका ने अपनी मंथली प्लान की एक लिस्ट अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। वहीं इस पोस्ट में लिखा है कि ''अब से अपने महीने का शेड्यूल ऐसे बनाने की कोशिश कीजिए। 1 लंच डेट विद फ्रेंड्स, 24 घंटे नो सोशल मीडिया, एक दिन आउटडोर,1 नाइट आउट विद फ्रेंड्स, वन डेट नाइट (खुद के साथ), फ्रेंड्स के साथ एक ब्रेकफास्ट मीटअप, एक मूवी नाइट, एक दिन दूसरों की सेवा और एक दिन सिर्फ अपने साथ।''
पेरिस ट्रिप से वापस लौटीं एक्ट्रेस
ऐसे में अब मलाइका का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। बता दें, हाल ही में मलाइका अरोड़ा पेरिस की ट्रिप से वापस लौटी हैं। वो वहां ओलंपिक का हिस्सा बनने गई थीं। हालांकि, उन्होंने अपने पेरिस ट्रिप के कई वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। लेकिन एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो एक मिस्ट्रीमैन के साथ नजर आ रही थीं।
एक्ट्रेस की लाइफ में मिस्ट्रीमैन की हुईं एंट्री!
वहीं एक्ट्रेस अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के रूमर्स के बीच अपनी लाइफ को खुलकर जी रही हैं। लेकिन अटकलें लगाई जा रही हैं कि अर्जुन से अलग होने के बाद उनकी लाइफ में किसी और की एंट्री हो गई है। जिसके साथ वो पेरिस में थीं।
