पिता की मौत से बदहवास घर पहुंचीं मलाइका अरोड़ा: मुश्किल वक्त में साथ दिखे अर्जुन कपूर और सलमान खान का परिवार

Malaika Arora father death
X
Malaika Arora father death
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा की मौत की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। कई सेलेब्स एक्ट्रेस के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इस दौरान अर्जुन कपूर, अरबाज खान समेत कई सितारे साथ नजर आए।

Malaika Arora Father Death: 11 सितंबर को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर सामने आई। एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने अपने घर की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह 9 बजे के करीब हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। इस खबर से हर कोई सकते में है। इस दुख की घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग एक्ट्रेस के पिता के घर पहुंचे हैं।

पिता के घर पहुंचीं मलाइका
इसी बीच मलाइका अरोड़ा भी पिता के घर पहुंच चुकी हैं। बता दें, घटना की खबर के दौरान एक्ट्रेस मुंबई में नहीं थीं। वह खबर सुनते ही पुणे से मुंबई पहुंची हैं। उनकी पहली झलक सामने आ है जिसमें वह बदहवास हालत में जल्दबादी में पिता के बांद्रा स्थित घर के अंदर जाते हुए नजर आईं। मलाइका पिंक कलर के को-ऑर्ड सेट में दिख रही हैं। मुंह पर फेस मास्क लगाए वह रोती हुईं घर के अंदर चली गईं।

अर्जुन कपूर आए नजर
अभिनेता अर्जुन कपूर भी इस दुख की घड़ी में मलाइका के साथ दिखे। अनिल अरोड़ के निधन की खबर सामने आते ही बाद अर्जुन कपूर उनके घर पहुंचे। अर्जुन वाइट शर्ट और डेनिम जींस पहने नजर आए। कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें एक्टर को घर के बाहर देखा जा सकता है। इसी दौरान सलमान खान के परिवार को भी देखा जा सकता है।

मलाइका की बेस्ट फ्रेंड और एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी हसबैंड सैफ अली खान के साथ मलाइका के पिता के घर पहुंचीं।

मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान सबसे पहले एक्ट्रेस के घर पहुंचे थे। उनके बाद सलमान खान परिवार के कई सदस्य एक-एक कर घटनास्थल पर पहुंचे। सलीम खान, सोहेल खान, मा सलमा, बहन अलवीरा को मलाइका के घर देखा गया।

मलाइका की बहन व एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा भी मंगलवार सुबह बदहवास हालत में उनके घर पहुंचीं। इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स अनिल अरोड़ा के घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story