मलाइका अरोड़ा कृतिका कामरा और गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची, जहां उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी नजर आए। कैमरों से बचते उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी।

Malika Arora Rumoured BF: बॉलीवुड की फिटनेस और स्टाइल आइकन मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी होस्ट गौरव कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची। इस पार्टी में मलाइका के साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता भी नजर आए, जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फिर से चर्चा तेज हो गई है।

रिसेप्शन में दिखा ग्लैमरस अंदाज

मुंबई में आयोजित इस स्टार-स्टडेड रिसेप्शन पार्टी में फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। मलाइका अरोड़ा हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश अंदाज में नजर आई। उन्होंने सिल्वर आउटफिट में रेड कार्पेट पर एंट्री ली और पैपराजी के लिए जमकर पोज दिए।

यह भी पढ़े - इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीज़र रिलीज, वेदांग रैना के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

कैमरों से बचते नजर आए हर्ष

दूसरी ओर, बिजनेसमैन हर्ष मेहता ने कैमरों से दूरी बनाए रखी। जैसे ही वो अपनी कार से उतरे, पैपराजी के कैमरे उनकी ओर घूम गए। बताया जा रहा है कि हर्ष मेहता जल्दी-जल्दी वेन्यू की तरफ बढ़े और कैमरों से बचने की कोशिश करते नजर आए। यहां तक कि उन्होंने मेन एंट्री की बजाय पीछे के रास्ते से अंदर जाना पसंद किया।

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्ष मेहता कैमरों से बचते हुए तेजी से अंदर जाते हैं, लेकिन पैपराजी के कैमरों में उनकी झलक कैद हो ही जाती है। 

पहले भी साथ दिख चुके हैं दोनों

मलाइका अरोड़ा और हर्ष मेहता को पहले भी कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। दोनों को पहली बार अक्टूबर 2025 में मुंबई के एक कॉन्सर्ट में साथ देखा गया था। इसके बाद नवंबर में भी दोनों की एक और पब्लिक अपीयरेंस सामने आई थी। हाल ही में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया था।

रिश्ते पर अब तक चुप्पी

मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ अक्सर सुर्खियों में रहती है। पहले उनका नाम एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जाता था। हालांकि, अब पिछले कुछ समय से उनके और हर्ष मेहता के डेटिंग की खबरें सामने आ रही हैं। फिलहाल दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है।

यह भी पढ़े - 16 साल बाद लौटेगी रणबीर कपूर की 'राजनीति', निर्देशक प्रकाश झा ने सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट