मशहूर अदाकारा मधुबाला की बायोपिक में हिरोइन कौन बनेगी ये बड़ा सवाल है। अब तक कियारा आडवाणी और अनीत पड्डा का नाम सामने आया था जिसपर कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बड़ा बयान जारी किया है।

Madhubala biopic: भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और यादगार अदाकाराओं में शुमार मधुबाला (Madhubala) का नाम एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह न तो उनकी किसी फिल्म को लेकर है और न ही गानों को लेकर, इस बार वजह है उनपर बनने जा रही बायोपिक को लेकर। मधुबाला की बायोपिक की कास्टिंग को लेकर अब तक खबरें सामने आईं कि कियारा आडवाणी या अनीत पड्डा इसकी लीड हिरोइन हो सकती हैं। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लग गया है।

कास्टिंग डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने खुद सामने आकर इन सभी खबरों को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मजाकिया अंदाज में लिखा कि उन्हें रोज किसी नए “फाइनल” नाम के बारे में पढ़ने को मिल रहा है। हालांकि बाद में इसे डिलीट कर दिया।

ये भी पढ़ें- Sarke Chunar Song: 'अश्लील, डबल मीनिंग लिरिक्स...' Nora Fatehi के गाने पर बरसा NHRC, मांगा CBFC से जवाब

Mukesh Chhabra

मुकेश ने पोस्ट में लिखा- "वाह, तो मधुबाला की कास्टिंग पहले ही फाइनल हो चुकी है? वहीं, मुझे तो हर रोज एक नया ‘फाइनल’ नाम पढ़ने को मिल रहा है। तो शायद मैं गलत मधुबाला बायोपिक के लिए कास्टिंग कर रहा हूं- क्योंकि हमने अभी तक काम शुरू भी नहीं किया है।"

ये भी पढ़ें- Sara Ali Khan: सारा अली खान की केदारनाथ यात्रा पर संकट; इस नए नियम ने बढ़ाई एक्ट्रेस की मुश्किलें!

पहले आई थीं ये खबरें

हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स भी सामने आई थीं कि मशहूर फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली इस प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

इस बायोपिक का ऐलान साल 2024 में किया गया था, जिसे डायरेक्टर जसमीत के रीन बना रही हैं। फिल्म में पहले कियारा आडवाणी की कास्टिंग की खबरें थीं, बाद में अनीत पड्डा और साई पल्लवी के नाम भी सामने आए।

Actress Madhubala

दिग्गज अदाकारा थीं माधुबाला

मधुबाला 1950 के दशक की सबसे लोकप्रिय और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम शुरू किया और 14 साल की उम्र में फिल्म नीलकमल से लीड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू किया।

उन्होंने Mr. & Mrs. '55, 'चलती का नाम गाड़ी' और 'हावड़ा ब्रिज' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'मुगल-ए-आज़म' रही, जो आज भी भारतीय सिनेमा की क्लासिक मानी जाती है। कम उम्र में ही दिल की बीमारी के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ और 1969 में महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।