TBMAUJ: थिएटर में फिल्म देख रहे लोगो के बीच अचानक पहुंची कृति सेनन, फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया वीडियो 

TBMAUJ
X
थिएटर में फिल्म देख रहे लोगो के बीच अचानक पहुंची कृति सेनन, फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर किया वीडियो
TBMAUJ: वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया इन दिनों थिएटर में तहलका मचा रही है। वहीं हाल ही में मुंबई के एक थिएटर में पहुंचकर कृति सेनन ने फैंस को सरप्राइज दिया है।

TBMAUJ: शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वैलेंटाइन वीक में रिलीज हुई फिल्म की ओपनिंग धीमी रही, लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर अपनी रफ्तार पकड़ ली है। वहीं दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है। इसके साथ ही कई सालों बाद शाहिद को एक 'लवर बॉय' टाइप किरदार को खूब पसंद किया जा रहा है।

थिएटर में पहुंचकर कृति सेनन ने फैंस को दिया सरप्राइज
दरअसल, इस फिल्म में कृति सेनन का रोबोट का अवतार फैंस को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में फैंस से मिल रहे प्यार को देखने के लिए एक्ट्रेस खुद थिएटर जा पहुंची है। वहीं रविवार रात मुबंई के थिएटर में सरप्राइज वीजिट किया है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो आप देख सकते है, कि कृति सेनन थिएटर में एंट्री लेती है। वहीं अचानक 'सिफरा' को देख फैंस खुशी से झूम उठते है। हलांकि, एक्ट्रेस ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया, ''दर्शकों का प्यार, उनकी हंसी, उन्हें आनंद लेते और तालियां बजाते देखना। हम इसी के लिए काम करते हैं। आर्यन और सिफरा की "असंभव" सी प्रेम कहानी को पसंद करने के लिए धन्यवाद।'' वहीं कृति इस दौरान अपने फैंस से खूब मजाक, मस्ती भी की और एक्ट्रेस दर्शकों से पूछती भी नजर आई। कि आप लोगों को ये फिल्म कैसी लगी। साथ ही उन्होंने आगे पूछा, कि क्या इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनना चाहिए। इस पर दर्शक कहते नजर आए, हां जरूर बनना चाहिए।

फिल्म के स्टार कास्ट और अब तक की कमाई
इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें, तो 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' फिल्म को अमित जोशी और आराधना साह के द्वारा निर्देशित किया गया है और उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा भी है। इसके साथ ही कृति और शाहिद कपूर के आलावा फिल्म में धर्मेंद्र और डिंपल कपाड़िया ने भी अहम रोल प्ले किया है। वहीं फिल्म ने अब तक चार दिनों में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 करोड़ का बिजनेस किया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story