Kanye West India Tour: मशहूर रैपर कान्ये वेस्ट, जिन्हें अब ‘Ye’ के नाम से जाना जाता है, पहली बार भारत में लाइव कॉन्सर्ट करते नजर आने वाले हैं। उनका कॉन्सर्ट 29 मार्च को राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। इस शो की अनाउंसमेंट होने के बाद से ही कान्ये वेस्ट गूगल पर ट्रे़ड कर रहा हैं। रैपर के इंडियन फैंस के बीच इस टूर को लेकर काफी एक्साइटमेंट हैं।
कान्ये वेस्ट का इंडिया में पहला लाइव कॉन्सर्ट
कान्ये वेस्ट का यह भारत में पहला कॉन्सर्ट होगा। आयोजकों के मुताबिक, यह एक शानदार अनुभव होगा जिसमें फैंस बड़े स्टेज सेटअप, सिनेमेटिक विजुअल और बेहतरीन साउंड का मजा उठा सकेंगे। इस शो में कान्ये उनके हिट गाने और हाल ही में रिलीज हुए नए ट्रैक गाएंगे।
कान्ये वेस्ट इंडिया टूर टिकट
जानकारी के लिए बता दें कि आपको इस शो की टिकट डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो पर 18 फरवरी शाम 4 बजे से लाइव होगी। डिस्टिक के इंस्टाग्राम हैंडल पर भी इस अपडेट को साझा किया गया, जिसमें लिखा था, “भारत। अब समय आ गया है। कान्ये लाइव….29 मार्च | जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्लीI।”
बड़े स्तर पर होगा शो
यह इवेंट Whitefox, Plush Entertainment और Wizcraft मिलकर आयोजित कर रहे हैं। Whitefox के अमन कुमार ने कहा कि, यह शो बहुत खास और यादगार होगा एक रात, एक परफॉर्मेंस, पहली बार भारत में। Wizcraft का कहना हैं कि यह कॉन्सर्ट साबित करता है कि अब भारत की लाइव एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बड़े ग्लोबल इवेंट्स के लिए तैयार है।
पहले भी आ चुके हैं भारत
हालांकि इससे पहले भी वे इंडिया आ चुके हैं, साल 2009 और 2012 में। पहले वे आश्रम घूमने आए थे और उसके बाद मुंबई में अपने फैशन लेबल का प्रमोशन किया था। लेकिन ये पहली बार हैं जब वो लाइव कॉन्सर्ट करने के लिए इंडिया आ रहे हैं।
कान्ये वेस्ट का करियर
कान्ये वेस्ट 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं और उनके गाने जैसे Stronger, Gold Digger, Good Life और Ultralight Beam दुनियाभर में लोकप्रिय हैं। भारत में उनका यह पहला कॉन्सर्ट उनके करियर की सबसे बड़ी शो में से एक माना जा रहा है।
