Queen sequel: 2013 की सुपरहिट फिल्म 'क्वीन' का स्कीव्ल बनने जा रहा है। इस फिल्म में कंगना रनौत एक बार फिर ‘रानी’ बनकर बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। 'क्वीन 2' की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

Queen 2 movie update: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का करियर का ग्राफ उनकी सुपरहिट फिल्म क्वीन से बढ़ा था। 2014 में रिलीज हुई क्वीन को बेस्ट हिंदी फिल्म का राष्ट्रीय पुरस्कार और कंगना को इसके लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। अब एक बार फिर कंगना इस फिल्म के अपने चर्चित किरदार ‘रानी’ के रूप में बड़े पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं।

क्वीन के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा चल रही थी, और अब ताज़ा रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वीन 2 पर बड़ी खबर सामने आई है।

क्वीन 2 को लेकर आई बड़ी खबर

खबरें हैं कि, क्वीन 2 अप्रैल के आखिर तक फ्लोर पर जाने वाली है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस बार रानी का किरदार पहले से ज्यादा स्मार्ट, मजबूत और अलग अंदाज़ में नजर आएगा।

ये भी पढ़ें- Salman Khan: प्रेसिडेंट कप में बेकाबू भीड़ के बीच फंसे सलमान खान, सिक्योरिटी ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला

कहानी में एक ऐसा मोड़ आएगा जो उसे आत्म-खोज की यात्रा पर ले जाएगा। जहां पहली फिल्म में रानी ने पेरिस और एम्स्टर्डम जैसे विदेशी शहरों की यात्रा की थी, वहीं इस बार वह भारत के अलग-अलग शहरों को एक्सप्लोर करती दिखेगी।

कई शहरों में होगी शूटिंग

बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग मुंबई के एक स्टूडियो से शुरू होगी, जहां एक नॉर्थ इंडियन शहर का सेट तैयार किया जाएगा। इसके बाद टीम देश के अन्य मेट्रो शहरों में शूटिंग करेगी। मेकर्स का प्लान है कि फिल्म को करीब तीन महीने के लगातार शेड्यूल में पूरा किया जाए।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO Collection: हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी कमाई वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर 2’; 13वें दिन कलेक्शन 1400 करोड़ पार

कंगना रनौत के आगामी प्रोजेक्ट्स

कंगना रनौत की पिछली फिल्म इमरजेंसी थी, जिसके बाद वह अपने राजनीतिक करियर में व्यस्त हो गई थीं। हालांकि, उनके फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Parineeti Chopra: राघव चड्ढा की इस बात पर फिदा हुई परिणीति चोपड़ा, इमोशनल पोस्ट में लिखा- ‘मुझे तुम पर गर्व है’

क्वीन 2 के अलावा कंगना के पास कई और प्रोजेक्ट्स भी हैं। वह फिल्म भारत भाग्य विधाता में नजर आएंगी, जिसे वह खुद प्रोड्यूस भी कर रही हैं। यह फिल्म 26/11 मुंबई हमलों की पृष्ठभूमि पर आधारित बताई जा रही है। इसके अलावा वह आर. माधवन के साथ फिल्म सर्कल में भी दिखाई देंगी, जिसे निर्देशक ए.एल विजय बना रहे हैं।