Logo
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन 2 अप्रैल को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनका वाइफ व एक्ट्रेस काजोल ने उन्हें खास अंदाज में बर्थडे विश किया है और अपने हसबैंड की मज़ाकिया अंदाज में टांग खिंचाई की है।

Ajay Devgn 55th Birthday: 'विजयपथ', 'दृश्यम', 'इश्क', 'सिंघम' जैसी तमाम सुपरहिट फिल्में देने वाले एक्टर अजय देवगन का आज जन्मदिन है। 2 अप्रैल को वह अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। वैसे तो अजय देवगन हमेशा शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, लेकिन असल ज़िंदगी में वह कितने फनी और चुलबुले हैं इसका खुलासा खुद उनकी वाइफ काजोल ने किया है। 

काजोल ने हसबैंड अजय को किया बर्थडे विश
मंगलवार को अजय देवगन के जन्मदिन पर एक्ट्रेस काजोल ने उनके लिए एक फनी बर्थेड पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने अपने हसबैंड की टांग खिंचाई करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है, साथ ही ये भी बताया है कि उनके पति असल में कितने चंचल स्वभाव के हैं। काजोल ने 2 अप्रैल को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अजय देवगन की एक तस्वीर शेयर की है, इस तस्वीर में एक्टर पूल साइड व्यू में पोज़ देते दिख रहे हैं। आंखों पर काला चश्मा, वाइट-टीशर्ट में एक्टर काफी हैंडसम दिख रहे हैं। इसी के साथ काजोल ने उनके लिए एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है।

उन्होंने बर्थडे विश करते हुए काजोल ने लिखा- "जैसा कि मैं जानती हूं कि आप अपने जन्मदिन को लेकर कितने एक्साइटेड रहते हैं... कि आप बच्चों की तरह उछल-कूद करने लगते हैं, ताली बजाते हैं और केक के बारे में सोचते ही गोल-गोल घूमने लगते हैं। आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kajol Devgan (@kajol)

काजोल-अजय की शादी के हुए 25 साल
अजय देवगन आज 55 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 2 अप्रैल 1969 को हुआ था। साल 1999 में उन्होंने उस दौर की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार अभिनेत्री काजोल से शादी की थी। अब उनकी शादी को 25 साल हो गए हैं। हालांकि एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि करियर के शुरुआती दिनों में जब वह काजोल से मिले थे तब वह उन्हें पसंद नहीं करते थे।

पहले काजोल को पसंद नहीं करते थे अजय देवगन
Pioneer को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया था कि उनकी काजोल से पहली बार मुलाकात 1995 में फिल्म 'हलचल' के सेट पर हुई थी। पहली मुलाकात में अजय को काजोल काफी घमंडी और बातूनी लगीं। इसलिए वह उनसे दौबारा मिलने के लिए भी तैयार नहीं थे। एक तरफ जहां अजय शांत स्वभाव के हैं, तो वहीं काजोल काफी बातूनी हैं... यही वजह थी की कपल एक-दूसरे के करीब आए और दोनों ने साथ रहने का फैसला किया। इस बात का खुलासा खुद अयज ने इंटरव्यू में किया था। 

5379487