haribhoomi hindi news
जान्हवी कपर अक्सर अपनी दमदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच उनकी फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर जारी किया गया है। जिसमें एक्ट्रेस अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेती नजर आएंगी।

 Ulajh Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपर अक्सर अपनी दमदार फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस के पास अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की लाइन लगी है। इस बीच एक्ट्रेस की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर जारी किया गया है। जिसमें जान्हवी देश की सबसे युवा हाई डिप्टी कमिश्नर के रोल में नजर आने वाली हैं। लेकिन उन पर नेपोटिज्म के आरोप लग जाता है, क्योंकि वह एक बड़े खानदान से ताल्लुक रखती हैं।

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर रिलीज
दरअसल, जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। वहीं यह फिल्म एक राजनीतिक थ्रिलर है। जिसमें वह आईएफएस ऑफिसर ( इंडियन फॉरेन सर्विस ऑफिसर) के किरदार में दिखाई दी हैं। इस फिल्म में उनका नाम सुहाना भाटिया है। जिसका जीवन धोखे वा साजिशों के जाल में फंसने के बाद एक बड़ा मोड़ लेता है।

अपने साथ हुए विश्वासघात का बदला लेंगी एक्ट्रेस
वहीं सामने आए ट्रेलर में आप देखेंगे कि गुलशन देवैया कहते हुए नजर आते हैं कि ''सुहाना तुम्हें क्या लगता है, तुमने जो कुछ भी किया, देश के लिए किया? विश्वासघात, वफादारी, ये सिर्फ हम जैसे लोगों को फंसाने के लिए बनाए गए शब्द हैं। ये राष्ट्र सीमाएं तो बस रेत पर खींची गई रेखाएं हैं, उनका कोई मूल्य नहीं है।'' इस पर जान्हवी कहती दिख रही हैं कि ''विश्वासघात की कीमत जीवन है... अपना दे दो या किसी और का ले लो।'' फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और जान्हवी कपूर की एक्टिंग को फैंस बेहद पसंद भी कर रहे हैं। 

फिल्म के स्टार कास्ट
आपको बता दें, 'उलझ' का निर्देशन सुधांशू सरिया ने किया है। वहीं अमृता पांडे-विनीत जैन ने इसे प्रोड्यूस किया है। इसके अलावा, जान्हवी कपूर अहम किरदार निभा रही हैं और उनके साथ ही फिल्म में गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म 5 जुलाई को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

7