हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर: पिता बोनी कपूर ने दी हेल्थ अपडेट, ब्वॉयफ्रेंड शिखर और बहन रख रहे हैं ध्यान

Janhvi Kapoor Health Updates:
X
हॉस्पटिल से डिस्चार्ज हुईं जान्हवी कपूर: पिता बोनी कपूर ने दी हेल्थ अपडेट, ब्वॉयफ्रेंड शिखर और बहन रख रहे हैं ध्यान
एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहीं अब जान्हवी को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है, इसकी जानकारी खुद उनके पिता बोनी कपूर ने दी है। 

Janhvi Kapoor Health Updates: बॉलीवुड की चहेती एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को लेकर कुछ दिन पहले एक शॉकिंग खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस को फूड पॉइजनिंग हो गई थी, जिसके चलते उन्हें मुंबई के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। एक्ट्रेस के परिवार के एक बेहद करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि की थी।

वहीं सूत्र ने ये भी बताया था कि जान्हवी कपूर चेन्नई गई हुई थीं और वहां से लौटते वक्त उन्होंने एयरपोर्ट पर कुछ खा लिया था। जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें बुधवार को हॉस्पिटल में एटमिट कराना पड़ा था। हालांकि, अब एक्ट्रेस को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है, इसकी जानकारी उनके पिता बोनी कपूर ने खुद दी है।

पिता बोनी कपूर ने बताया एक्ट्रेस का हाल
दरअसल, बीते दिन 20 जुलाई को जान्हवी कपूर को हॉस्पिटल से चार दिन बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस बात की पुष्टि खुद उनके पिता बोनी कपूर ने Zoom से बात करते वक्त किया है। वहीं बोनी कपूर ने बताया कि 'उन्हें आज (20 जुलाई को) सुबह छुट्टी दे दी गई है और वो अब काफी बेहतर हैं।' टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस के पिता बहन खुशी कपूर और रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया एक्ट्रेस का खास ख्याल रख रहे हैं और हास्पिटल में भी सभी जाह्नवी के साथ रहे।

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट
आपको बता दें, इससे पहले जान्हवी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के हर फंक्शन में धमाल मचाते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने अपने लुक्स से खूब लाइमलाइट भी बटोरी। शादी से उनके कई वीडियोज भी सामने आए थे। एक्ट्रेस की वर्कफ्रंट बात करें तो , जान्हवी कपूर इस वक्त 'उलझ' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। जो फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साथ ही उन्हें आखिरी बार उन्हें फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में देखा गया था और इस फिल्म में राजकुमार राव संग उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story