Hrithik Roshan ReactionTo Ramayana VFX: रामायण के टीजर रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। जहां कुछ लोगों ने फिल्म के स्केल और म्यूजिक की तारीफ की, वहीं कई यूजर्स ने VFX को लेकर सवाल उठाए।
इस बहस के बीच ऋतिक रोशन ने फिल्म के सपोर्ट में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि हां, कभी-कभी VFX खराब लग सकते हैं, लेकिन इसके आधार पर पूरी फिल्म को जज करना सही नहीं है।
जज करने से पहले पूरी फिल्म देखें
ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखते हुए कहा कि दर्शकों को किसी भी फिल्म को जज करने से पहले उसे पूरी तरह देखना चाहिए। उन्होंने बताया कि VFX का असली असर बड़े पर्दे पर ही समझ आता है।
बचपन का अनुभव किया साझा
ऋतिक ने अपने बचपन का एक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 'Back to the Future' देखने के बाद वो VFX के दीवाने हो गए थे और हर सीन को बार-बार देखकर समझने की कोशिश करते थे।
यह भी पढ़े - Prabhas Fauzi Look Leak: ‘फौजी’ के सेट से लीक हुई प्रभास की तस्वीर तो भड़के मेकर्स, दी सख्त चेतावनी!
फिल्ममेकर्स की मेहनत की सराहना
ऋतिक ने उन फिल्ममेकर्स की तारीफ की जो बड़े स्तर पर VFX वाली फिल्में बनाते हैं। उन्होंने बाहुबली, कल्कि 2898 एडी और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों का जिक्र करते हुए कहा कि ये लोग सालों की मेहनत और बड़ा रिस्क लेते हैं।
VFX के अलग-अलग स्टाइल होते हैं
ऋतिक ने समझाया कि हर फिल्म का VFX स्टाइल अलग होता है। कुछ फिल्में रियलिस्टिक VFX दिखाती हैं, जबकि कुछ में स्टाइलिश और विजुअली अलग अंदाज होता है। दोनों ही तरीके सही हैं, बस पसंद का फर्क होता है।
उन्होंने कहा कि VFX के पीछे हजारों कलाकारों की मेहनत होती है, इसलिए आलोचना करते समय संतुलन और समझदारी जरूरी है।
कब रिलीज होगी ‘रामायण’?
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी और सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े - Raj Kapoor Pakistan Haveli: भूकंप के झटकों से कांपी पेशावर में राज कपूर की पैतृक हवेली, एक हिस्सा ढहा