Honey Singh Mumbai Concert Controversy: सिंगर और रैपर हनी सिंह (Honey Singh) का 28 मार्च को मुंबई के एमएमआरडीए ग्राउंड में हुआ कॉन्सर्ट अब विवादों में घिर गया है। हजारों फैंस इस इवेंट में शामिल हुए, लेकिन बाद में सामने आया कि कार्यक्रम के दौरान कई सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई, जिससे मामला बढ़ गया।
अवैध लेजर लाइट का इस्तमाल
YO YO Honey Singh concert @asliyoyo 😘😘#yoyohoneysingh #concert pic.twitter.com/zIClZKUtyt
— Aakanksha Gupta (@aakankshalovely) March 29, 2026
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉन्सर्ट के दौरान एयरपोर्ट जोन के पास प्रतिबंधित लेजर लाइट का इस्तेमाल किया गया। पहले ही इसके लिए मना किया गया था, क्योंकि ऐसी लाइट्स पायलट की नजर और फ्लाइट ऑपरेशन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे बड़ा खतरा पैदा हो सकता था।
यह भी पढ़े - दुर्लभ बीमारी से जूझ रही अलका याग्निक; बोली- अभी गाना गाने की स्थिति में नहीं!
भीड़ ने बढ़ाई मुश्किले
@MumbaiPolice the Honey Singh concert was a complete mess. I was harassed in the platinum section and there was literally no one managing the situation. No control, no accountability. This is not okay. @honeytech @district_india pic.twitter.com/BMiqNUOPHV
— Riona Dagli (@DagliRiona) March 28, 2026
आयोजकों ने पुलिस को जानकारी दी थी कि कार्यक्रम में करीब 12 हजार लोग शामिल होंगे, लेकिन असल में 18 से 20 हजार के बीच भीड़ पहुंच गई। अचानक बढ़ी इस भीड़ के कारण एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर अव्यवस्था देखने को मिली और सुरक्षा व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।
आयोजकों पर केस दर्ज
She had the tickets for Honey Singh concert but at the time of entry the gates were so much crowded that she couldn't enter and the gates get closed. She fought for her rights 🔥and due to this they had to open the gates again for her. Real women power 💪 pic.twitter.com/pKMP4ruJHC
— Reemi (@kanandsingh9) March 30, 2026
नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने इवेंट से जुड़े आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अब यह जांच की जा रही है कि चेतावनी के बावजूद नियमों की अनदेखी कैसे की गई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।
टूर जारी रहेगा
Honey Singh takes a dig at Raftaar and Badshah "Ab Tujhe Comeback Karna Hoga" Says Honey Singh At His Mumbai Concert pic.twitter.com/hSVBRwaFu5
— Cinematic Syndicate (@cine_syndicate) February 23, 2025
विवाद के बावजूद हनी सिंह का ‘My Story India Chapter’ टूर जारी है, जिसके तहत वह आने वाले दिनों में देश के कई शहरों में परफॉर्म करने वाले हैं।
यह भी पढ़े - बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का तूफान बरकरार, गिरावट के बीच 1400 करोड़ के करीब रणवीर की फिल्म!









