फराह खान के कमेंट से नाराज 'भाऊ': FIR की मांग लेकर हाईकोर्ट पहुंचे; होली को कहा था 'छपरियों का त्योहार'

Hindustani Bhau moves court against Farah Khan over Derogatory remark on Holi
X
इन दिनों फराह खान टीवी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' जज करती नजर आ रही हैं।
Farah Khan: फिल्ममेकर फराह खान के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। होली पर विवादित कमेंट करने के बाद इन्फ्लुएंसर हिंदुस्तानी भाऊ ने FIR की मांंग की है।

Farah Khan Holi Comment: अपने बेबाक अंदाज के लिए तारीफें बटोरने वालीं मशहूर फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अब मुसीबतों में फंसती दिख रही हैं। हाल ही में उन्होंने होली पर एक विवादित कमेंट किया था जिसके बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और 'बिग बॉस 13' फेम विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ काफी नाराज हुए थे और उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब उन्होंने फराह के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।

फराह के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका
हिंदुस्तानी भाऊ ने फराह खान पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही एफआईआर की मांग के साथ उन्हेंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इससे पहले भाऊ ने 20 फरवरी को फराह के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उनका कहना है कि अब तक पुलिस की ओर से कोई जवाब नहीं मिला है जिसके कारण अब उन्होंने बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। वहीं इस मामले में अब तक फराह की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

ये भी पढ़ें- Farah Khan: होली को 'छप्परियों का त्योहार' कहने पर फराह खान पर केस; हिंदुस्तानी भाऊ ने दर्ज कराई FIR

क्या है विवाद?
ये पूरा विवाद रिएलिटी कुकिंग टीवी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' से हुआ था। फराह इस शो को जज करती हैं। एक एपिसोड के दौरान उन्होंने होली को लेकर कमेंट किया था। उन्होंने कहा कि 'सारे छपरी लड़कों का पसंदीदा त्योहार होली है'। इसके बाद सोशल मीडिया पर फराह की खूब आलोचना भी हुई। इस बयान से नाराज कुछ लोगों ने फिल्ममेकर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की थी। भाऊ का कहना है कि उन्होंने खार पुलिस स्टेशन में फराह के खिलाफ शिकायत की थी लेकिन उनपर FIR दर्ज नही की गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story