मुंबई के इफ्तार इवेंट में हिना खान के साथ बड़ा हादसा होते-होते टल गया। फैंस के साथ सेल्फी लेते वक्त बिगड़ा एक्ट्रेस का संतुलन, अफरा-तफरी के बीच पैपराजी पर भी फूटा गुस्सा।

Hina Khan: टीवी एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) हाल ही में मुंबई में एक इफ्तार कार्यक्रम में शामिल हुई, जहां उनके साथ हादसा होते-होते बच गया। फैंस के साथ सेल्फी लेते समय वह स्टेज के किनारे तक पहुंच गई और उनका संतुलन बिगड़ गया, लेकिन समय रहते संभलने की वजह से बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इफ्तार इवेंट में पहुंची हिना खान

रमजान के महीने में हिना मुंबई में आयोजित ‘बरकत-ए-रमजान’ इफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची। यह कार्यक्रम भामला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था। हिना को देखने के लिए वहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद थे।

यह भी पढ़े -  ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का ऐलान, आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन फिल्म इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सेल्फी लेते वक्त बिगड़ा बैलेंस

इवेंट के दौरान हिना स्टेज पर खड़ी होकर नीचे मौजूद फैंस के साथ सेल्फी ले रही थी। इसी दौरान वह स्टेज के बिल्कुल किनारे तक आ गई और अचानक उनका बैलेंस बिगड़ गया। हालांकि, पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उनका हाथ पकड़ लिया, जिससे वह गिरने से बच गई और बड़ा हादसा टल गया।

पैपराजी पर फूटा गुस्सा

इवेंट के बाद जब हिना बाहर निकल रही थी, तब फैंस और पैपराजी ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। शोर-शराबा ज्यादा होने पर हिना थोड़ा नाराज हो गई। वायरल वीडियो में उन्हें कहते सुना जा सकता है, “शांति… शांति… सब चुप हो जाओ।” 

कैंसर से जूझ रही हिना खान

गौरतलब है कि जून 2024 में हिना ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर के तीसरे स्टेज का पता चला है। उन्होंने फैंस को भरोसा दिलाया था कि वह इस बीमारी से लड़ने के लिए पूरी तरह मजबूत और सकारात्मक हैं।

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से मिली पहचान

हिना खान ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में टीवी शो ‘Yeh Rishta Kya Kehlata Hai’ से की थी। इस सीरियल में उन्होंने ‘अक्षरा’ का किरदार निभाया था, जिसके बाद वो घर-घर में लोकप्रिय हो गई। इसके अलावा वो ‘Bigg Boss’ और ‘Khatron Ke Khiladi’ जैसे रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी हैं।

यह भी पढ़े - लखनऊ कॉन्सर्ट के बीच रो पड़ी सुनिधि चौहान, इस वजह से फैंस से मांगी माफी!