Logo
Anurag Kashayp: जातिगत टिप्पणी को लेकर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप माफी मांग चुके हैं। हालांकि उनकी मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस में FIR दर्ज हो गई है।

FIR against Anurag Kashayp: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप अपने बेबाक रवैये के चलते एक बार फिर विवादों में हैं। कश्यप के खिलाफ शुक्रवार (18 अप्रैल) को मुंबई पुलिस में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की गई। इसके अलावा मध्य प्रदेश के इंदौर में भी उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समुदाय को लेकर 'आपत्तिजनक और अपमानजनक' टिप्पणी की थी जिसके बाद समुदाय के लोगों में आक्रोश है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कश्यप के बयान से समाज में तनावपूर्ण माहौल है। इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के एक वकील ने भी मुंबई पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज की। इसी बीच बढ़ते विवाद के बाद कश्यप ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी है।

कमेंट कर फंसे अनुराग कश्यप 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुराग कश्यप की जातिवादी हेट स्पीच के चलते बॉम्बे हाई कोर्ट के वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा ने फिल्ममेकर के खिलाफ शिकायत की। उन्होंने कहा की जिस प्रकार से अनुराग कश्यप द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट में ब्राह्मणों पर अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया है, यह निश्चित ही हेट स्पीच के दायरे में आता है। फिल्म का प्रमोशन करने के उद्देश्य से किये गए कथित कमेंट से ब्राह्मण समाज को नीचा दिखा गया और पब्लिसिटी का पाने का घिनौना काम किया गया है।

ये भी पढ़ें- अनुराग कश्यप का माफीनामा: ब्राह्मणों पर विवादित टिप्पणी के बाद बोले- 'कही बात वापस नहीं लूंगा, फिर भी माफी'

इससे पहले वकील आशुतोष जे. दुबे ने भी कश्यप के खिलाफ शिकायत की थी जिसे उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर सार्वजनिक किया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैंने मुंबई पुलिस को आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें अनुराग कश्यप के खिलाफ ब्राह्मण समुदाय को लेकर अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणी के लिए एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। सभ्य समाज में इस तरह की नफरत भरी बातें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं। कानून को अपना काम करना चाहिए।"

क्या है मामला?
बताते चलें, प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर फिल्म 'फुले' पर जातिवाद को बढ़ावा देने के आरोप हैं। इसके चलते फिल्म की काफी आलोचना हो रही है। विवाद के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कांट छांट करने को कहा जिसके बाद मेकर्स ने जाति से जुड़े शब्दों और संदर्भों को हटा दिया है। वहीं इन सबसे खफा अनुराग कश्यप ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर ब्राह्मण समुदाय पर तंज कसा जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया। उसके जवाब में कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया।

विवाद बढ़ने के बाद फिल्ममेकर ने माफी भी मांगी है। उन्होंने कहा कि "यह मेरी माफी मेरी पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उस एक कमेंट के लिए है जिसे संदर्भ से बाहर ले जाया गया और नफरत पैदा हो रही है। 

5379487