Logo
election banner
बीते दिन 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ जिसमें कई सितारों को विभिन्न कैटेगरीज में पुरस्कारों से नवाजा गया। फिल्मफेयर 2024 में आलिया और रणबीर कपूर की जोड़ी हिट साबित हुई। आइए जानते हैं इस साल फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट...

69th Filmfare Awards 2024: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के 69वें संस्करण के विजेताओं की घोषणा हो चुकी हैं। बीते दिन रविवार को गुजरात के गांधी नगर में अवॉर्ड सेरेमनी की मेजबानी हुई जिसमें इस साल फिल्म इंडस्ट्री के बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, बेस्ट फिल्म समेत अन्य कैटेगरीज में विजताओं को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

करीना, वरुण धवन ने दी धांसू डांस परफॉर्मेंस
अवॉर्ड सेरेमनी में जान्हवी कपूर, करीना कपूर, वरुण धवन, कार्तिक आर्यन समेत बॉलीवुड के तमाम सेलेब्रिटीज शामिल हुए। वहीं शो को करण जोहर और मनीष पॉल ने होस्ट किया और विजेताओं के नामों की घोषणा की। अवॉर्ड सेरेमनी में करीना, रणबीर कपूर, वरुण समेत कई सितारों ने अपने डांस परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। तो आइए जानते हैं, इस साल किन सितारों ने किस कैटेगरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड हासिल किया है...

बेस्ट एक्टर- रणबीर कपूर
फिल्म 'एनिमल' में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए रणबीर कपूर को बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट्
फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बेस्ट फिल्म- 12वीं फेल
इस साल की बहुचर्चित फिल्म '12वीं फेल' को फिल्मफेयर अवार्ड्स 2024 में बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला है।

बेस्ट डायरेक्टर- विधु विनोद चोपड़ा
इस बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 में 12वीं फेल छाई रही। इस फिल्म के लिए विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला। 

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स – विक्रांत मैसी
12वीं फेल के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स कैटेगरी में अवॉर्ड मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स- रानी मुखर्जी
फिल्म मिसेस चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए रानी मुखर्जी ने बेस्ट एक्ट्रेस क्रटिक्स कैटेगरी में अवॉर्ड जीता।

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स – जोराम 
देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित फिल्म जोरम को बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स का पुरस्कार मिला।

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर मेल – विक्की कौशल 
फिल्म डंकी के लिए विक्की कौशल ने बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का खिताब अपने नाम किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Filmfare (@filmfare)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस – शबाना आज़मी
दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी को फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए फिल्मफेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का खिताब मिला।

लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड 
बॉलीवुड में कई दमदार फिल्में देने वाले निर्देशक डेविड धवन को 69वें फिल्मफेयर अवार्ड में लाइफ टाइम अचीवमेंट से नवाजा गया।

इसके अलावा...

बेस्ट लिरिक्स – अमिताभ भट्टाचार्य (तेरे वास्ते – जरा हटके जरा बचके)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) – भूपिंदर बब्बल (अर्जन वैली- एनिमल)
बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) – शिल्पा राव (बेशरम रंग-पठान)
बेस्ट म्यूजिक एलबम – फिल्म 'एनिमल' के लिए -प्रीतम, विशाल मिश्रा, मनन भारद्वाज, श्रेयस पुराणिक, जानी, भूपिंदर बब्बल, आशिम केमसन, हर्षवर्द्धन रामेश्वर, गुरिंदर सीगल को अवॉर्ड मिला।
बेस्ट डायलॉग – इशिता मोइत्रा (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट स्टोरी – अमित राय (ओएमजी 2) देवाशीष मखीजा (जोराम)
बेस्ट स्क्रीन प्ले- विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर – तरूण डुडेजा (धक धक)
बेस्ट डेब्यू मेल – आदित्य रावल (फ़राज़)
बेस्ट डेब्यू फीमेल – अलिजेह अग्निहोत्री (फैरी)

5379487