‘तारक मेहता’ की दयाबेन यानी दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन। थिएटर और फिल्मों में लंबा योगदान, इंडस्ट्री में शोक की लहर।

Disha Vakani Father Death: टीवी एक्ट्रेस दिशा वकानी के पिता और मशहूर थिएटर आर्टिस्ट भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।

असित कुमार मोदी ने दी जानकारी

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने उनके निधन की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि भीम वकानी एक बेहतरीन कलाकार, पेंटर और निर्देशक थे। उनका इंडस्ट्री में बड़ा योगदान रहा है।

थिएटर से लेकर फिल्मों तक पहचान

भीम वकानी ने गुजराती थिएटर में लंबा समय बिताया और कई नाटकों का निर्माण, निर्देशन और अभिनय किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया, जिनमें ‘लगान’, ‘स्वदेश’ और ‘लज्जा’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़े - अवॉर्ड शो विवाद पर Rajpal ने तोड़ी चुप्पी, सौरभ और जाकिर के लिए कही बड़ी बात!

बेटी दिशा वकानी के करियर में अहम भूमिका

दिशा वकानी के करियर को बनाने में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा। उन्होंने ही दिशा को अभिनय के लिए प्रेरित किया और मुंबई भेजने का बड़ा फैसला लिया, जिससे उनका करियर आगे बढ़ा।

‘तारक मेहता’ में भी आए नजर

भीम वकानी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने शो में चंपकलाल के दोस्त मावजी छेड़ा का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

सह-कलाकारों ने जताया दुख

शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी ने भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि भीम वकानी ने अपने बच्चों के लिए बहुत कुछ किया और उन्हें इस इंडस्ट्री में आने के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़े -  अवॉर्ड शो में Rajpal Yadav के अपमान पर भड़के सलमान खान, दिया करारा जवाब; बोले- डॉलर ऊपर हो या नीचे…