Dipika Kakar Health Update: Dipika Kakar की सेहत को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उनके पति ने हालिया MRI स्कैन और इलाज से जुड़ी जानकारी शेयर की है।

Dipika Kakar Health Update: एक्ट्रेस दीपिका कक्कड (Dipika Kakar) एक बार फिर अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को लेकर सुर्खियों में हैं। हालही में सिस्ट का ऑपरेशन कराने के बावजूद नई MRI स्कैन में एक्ट्रेस के पेट में दो नए छोटे सिस्ट सामने आए हैं। 

शोएब इब्राहिम (Shoaib Ibrahim) ने बताया कि ये सिस्ट फिलहाल बहुत छोटे हैं और इनका इलाज संभव नहीं है, इसलिए डॉक्टरों ने केवल निगरानी रखने की सलाह दी है।

MRI रिपोर्ट में क्या आया सामने

शोएब इब्राहिम ने अपने व्लॉग में बताया कि हाल ही में कराए गए MRI स्कैन में दो छोटे-छोटे सिस्ट दिखाई दिए हैं। ये इतने छोटे हैं कि फिलहाल इनका इलाज संभव नहीं है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी रखने की सलाह दे रहे हैं।

डॉक्टरों के मुताबिक, ये सिस्ट बहुत छोटे हैं, इसलिए अभी किसी तरह का ट्रीटमेंट शुरू नहीं किया जाएगा। एक महीने बाद दोबारा स्कैन कर स्थिति को देखा जाएगा और जरूरत पड़ने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

MRI के दौरान डर गई थी दीपिका

Dipika Kakar Health Update

दीपिका ने बताया कि MRI करवाते समय वह काफी घबरा गई थी और रो भी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह अनुभव उनके लिए आसान नहीं था, लेकिन रोने से उन्हें थोड़ी राहत जरूर मिली।

इम्यूनोथेरेपी होगी शुरू

शोएब ने बताया कि इस हफ्ते से दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू की जाएगी। इसके लिए उन्हें हर 20 दिन में अस्पताल जाना होगा, जहां 4-5 घंटे तक इलाज की प्रक्रिया चलेगी।

बेटे को नहीं दे पा रहे समय

दीपिका और शोएब ने यह भी बताया कि इस बीमारी का असर उनके बेटे रूहान पर भी पड़ रहा है। दोनों ने कहा कि व्यस्तता के कारण वे उसे समय नहीं दे पा रहे, जिससे वह नाराज और जिद्दी हो रहा है।

पहले हुई थी गंभीर बीमारी

बता दें कि दीपिका कक्कड़ पिछले साल लिवर कैंसर से जूझ चुकी हैं और उनकी सर्जरी भी हो चुकी है। इसके बाद भी उन्हें बार-बार सिस्ट की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल दीपिका और उनका परिवार इस मुश्किल समय का सामना सकारात्मक तरीके से कर रहा है और फैंस भी उनकी जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

यह भी पढ़े- वृंदावन पहुंचे विराट-अनुष्का; प्रेमानंद महाराज का लिया आशीर्वाद, पांच महीनों में तीसरी मुलाकात