Dhurandhar 2: फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' की रिलीज से पहले निर्देशक आदित्य धर ने दर्शकों से खास अपील की है। उन्होंने अनुरोध किया है कि कोई भी फिल्म के स्पॉइलर शेयर न करे, साथ ही एक बड़ी हिंट देकर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।

Dhurandhar 2 Spoiler:  बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' रिलीज के लिए तैयार है। 19 मार्च 2026 को फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है जिसको लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इसकी रिलीज से ठीक पहले निर्देशक आदित्य धर (Aditya Dhar) ने दर्शकों से खास अपील की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी फिल्म देखने के बाद स्पॉयलर रिवील न करें ताकी दर्शकों का थिएटर का अनुभव पूरी तरह बरकरार रहे।

स्पॉइलर शेयर न करने की अपील

आदित्य धर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक भावुक नोट साझा करते हुए दर्शकों से अनुरोध किया कि वे फिल्म के किसी भी अहम सीन या ट्विस्ट को ऑनलाइन शेयर न करें। उन्होंने कहा कि धुरंधर के पहले पार्ट को दर्शकों ने जिस तरह प्यार दिया, उसी वजह से टीम ने सीक्वल में और भी बड़े सरप्राइज और इमोशनल मोमेंट्स जोड़े हैं।

उन्होंने लिखा कि फिल्म का असली मजा थिएटर में ही आता है, न कि किसी मोबाइल स्क्रीन पर। ऐसे में हर दर्शक को बिना किसी स्पॉइलर के फिल्म देखने का मौका मिलना चाहिए।

क्लाइमैक्स पर दिया बड़ा हिंट

अपने ट्वीट में आदित्य धर ने एक दिलचस्प हिंट भी दिया। उन्होंने कहा कि दर्शक फिल्म खत्म होने के बाद भी अपनी सीट न छोड़ें, क्योंकि एंड क्रेडिट्स के बाद एक खास सीन देखने को मिल सकता है। इस हिंट ने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

धुरंधर 2 की रिलीज और स्टारकास्ट

धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी दर्शकों के सामने आएगी।

फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। उनके साथ अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी और सारा अर्जुन अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।