Dhurandhar 2 Collection: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। 16वें दिन फिल्म ने 1500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और अब इसकी नजर बड़े रिकॉर्ड्स पर है।

Dhurandhar 2 worldwide collection day 16: 'धुरंधर: द रिवेंज' इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो चुकी है। दमदार स्टार कास्ट, जोशीली कहानी, म्यूजिक और कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हर दिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बना रही है और तीसरे हफ्ते में भी इसकी पकड़ मजबूत है।

रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर ने रिलीज के 16वें दिन ही वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और अब यह इंडियन सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar- The Revenge: आमिर खान भी हुए 'धुरंधर 2' के दीवाने, रणवीर सिंह की फिल्म पर दिया ऐसा रिव्यू

तीसरे हफ्ते में भी जबरदस्त रिकॉर्ड

तीसरे शुक्रवार को फिल्म की कमाई में शानदार उछाल देखने को मिला। 16वें दिन फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 21.55 करोड़ रुपये की कमाई की, जो गुरुवार के 18.30 करोड़ के मुकाबले करीब 20% ज्यादा है। यह ट्रेंड साफ इशारा करता है कि फिल्म की पकड़ अब भी मजबूत बनी हुई है।

  • भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 959 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1148 करोड़ रुपये हो गया है।
  • ऐसे में फिल्म जल्द ही 1000 करोड़ नेट क्लब में एंट्री करने की ओर बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें- Upcoming Movies 2026: बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, 'आवारापन 2' vs 'लाहौर 1947' में कौन मारेगा बाज़ी?

1500 करोड़ पार, अब बड़े रिकॉर्ड्स पर नजर

वर्ल्डवाइड फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1523 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। अब यह 'पुष्पा 2: द रूल' (1724 करोड़) और 'बाहुबली 2: द कन्क्लूज़न' (1788 करोड़) के रिकॉर्ड्स के करीब पहुंच रही है।

हालांकि, 2000 करोड़ क्लब में एंट्री करना फिल्म के लिए चैलेंज हो सकता है। 'दंगल' का 2070 करोड़ का रिकॉर्ड अभी भी सबसे ऊपर बना हुआ है, जिसे तोड़ना आसान नहीं दिख रहा।

‘धुरंधर: द रिवेंज'

स्टारकास्ट और रिलीज

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और तब से लगातार बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है।