Dhurandhar 2 Box Office: बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज का जबरदस्त क्रेज बना हुआ है। रिलीज के महज दो दिनों में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है कि बड़े-बड़े रिकॉर्ड खतरे में नजर आ रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 का कब्जा
फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग लेते हुए भारत में ₹145 करोड़ नेट की कमाई की थी। दूसरे दिन यानी शुक्रवार को भी इसकी रफ्तार थमी नहीं और फिल्म ने करीब ₹81 करोड़ का कलेक्शन कर लिया। इस तरह दो दिनों में भारत में फिल्म की कुल कमाई ₹226 करोड़ नेट (₹269 करोड़ ग्रॉस) तक पहुंच गई है।
ये भी पढ़ें- Maatrubhumi Release: सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज़ पर संकट! इस एक्टर की मौत से अटक गई फिल्म?
दुनियाभर में भी धुरंधर 2 का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म ने सिर्फ दो दिनों में लगभग ₹370 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।
रिकॉर्ड तोड़ परफॉर्मेंस
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस स्पाई थ्रिलर ने हिंदी सिनेमा में नया रिकॉर्ड बना दिया है। फिल्म ने दो सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और 'जवान' जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इतना ही नहीं, 'धुरंधर 2' ने महज दो दिनों में 'वॉर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पार कर लिया है।
ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म वीकेंड पर और भी बड़े आंकड़े छू सकती है। अनुमान लगाया जा रहा है कि शनिवार या रविवार में से किसी एक दिन फिल्म ₹100 करोड़ नेट का आंकड़ा भी पार कर सकती है।
स्टार कास्ट और रिलीज
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और राकेश बेदी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।