‘डकैत’ को मिला सोशल मीडिया पर मिला-जुला रिस्पॉन्स मृणाल ठाकुर की दमदार एक्टिंग और अदिवि शेष के एक्शन ने जीता दिल, लेकिन कमजोर कहानी ने किया निराश, जानें पूरा रिव्यू।

Dacoit X Review: डकैत: ए लव स्टोरी 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। फिल्म को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है।

फिल्म को लेकर दर्शकों का कहना है कि इसमें एक्शन और इमोशंस का अच्छा कॉम्बिनेशन है। हालांकि, कई लोगों को इसकी कहानी थोड़ी कमजोर और पुरानी लगी।

पहले हाफ की तारीफ

कई यूजर्स ने फिल्म के पहले हाफ को मजबूत बताया है। उनका कहना है कि स्क्रीनप्ले और कहानी की शुरुआत काफी दिलचस्प है, जो दर्शकों को बांधे रखती है।

दूसरे हाफ पर मिली-जुली राय

फिल्म का दूसरा हाफ कुछ लोगों को कमजोर लगा, लेकिन कई दर्शकों ने इसके ट्विस्ट और क्लाइमैक्स की तारीफ की। खासकर आखिरी 15 मिनट को काफी दमदार बताया जा रहा है।

मृणाल ठाकुर ने जीता दिल

मृणाल ठाकुर की परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। कई यूजर्स का मानना है कि उन्होंने फिल्म में अदिवि शेष से बेहतर एक्टिंग की है।

अदिवि शेष का एक्शन

अदिवि शेष के एक्शन सीन दर्शकों को पसंद आए हैं। खासकर उनके स्टंट और स्क्रीन प्रेजेंस की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। फिल्म में मृणाल और अदिवि की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। कई दर्शकों ने इसे फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बताया है।

विलेन बने अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप फिल्म में विलेन के रोल में नजर आए हैं। उनके किरदार को भी दर्शकों ने ठीक-ठाक रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले और कुछ ट्विस्ट को पॉजिटिव बताया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों को बैकग्राउंड म्यूजिक उतना प्रभावी नहीं लगा।

कैसी है फिल्म?

कुल मिलाकर ‘डकैत’ को सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। कुछ इसे ‘वन टाइम वॉच’ बता रहे हैं, तो कुछ ने इसे अनइंट्रेस्टिंग भी कहा है।

यह भी पढ़े - HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने उठाया सख्त कदम!