शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इस साल 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इससे पहले फिल्म का पहला लुक या टीज़र रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा।

Cocktail 2 Release date: साल 2012 में आई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म कॉकटेल ने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। अब निर्देशक होमी अदजानिया इसका सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ लेकर आ रहे हैं।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे जिसकी पहली झलक सामने आ गई है। वहीं खबरें हैं कि फिल्म का पहला टीजर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' के साथ थिएटर्स में दिखाया जाएगा।

कब रिलीज होगी ‘कॉकटेल 2’?

फिल्म को लेकर लंबे समय से रिलीज डेट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया था कि यह फिल्म अक्टूबर 2026 में रिलीज हो सकती है। हालांकि अब इन अटकलों पर विराम लगाते हुए शाहिद कपूर ने खुद आधिकारिक रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Advance Booking: रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ ने बनाया रिकॉर्ड, पेड प्रीव्यू में पहले पार्ट से आगे

उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म से अपना पहला लुक शेयर करते हुए बताया कि ‘कॉकटेल 2’ 19 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga: इम्तियाज अली की नई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ का टीज़र रिलीज, वेदांग रैना के लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

‘धुरंधर 2’ के साथ आएगा टीज़र

शाहिद कपूर ने यह भी खुलासा किया कि फिल्म का पहला लुक या टीज़र 18 मार्च को सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। खास बात यह है कि इसे 'धुरंधर 2' के साथ थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा। पोस्टर में लिखा है कि “पहला लुक इस बुधवार को थिएटर्स में आएगा। बताते चलें, 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- Raajneeti 2: 16 साल बाद लौटेगी रणबीर कपूर की 'राजनीति', निर्देशक प्रकाश झा ने सीक्वल पर दिया बड़ा अपडेट

कैसी होगी 'कॉकटेल 2' की कहानी?

फिल्म की कहानी को लेकर भी कई तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म नए जमाने के रिश्तों के मुश्किलों को दिखा सकती है। कुछ कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि फिल्म में कृति सेनन और रश्मिका मंदाना एक कपल के रूप में नजर आ सकती हैं, जबकि शाहिद कपूर का किरदार इस रिश्ते के बीच तीसरे व्यक्ति की तरह दिखाया जा सकता है। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक कहानी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।