Logo
election banner
Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के नए प्रोमो में कोर्ट रूम टास्क के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला है। वहीं कोर्ट रूम टास्क के समय विक्की, मुनव्वर फारुकी पर गंदे आरोप लगाते है और साथ ही उनकी इमेज पर सवाल उठाते है।

Bigg Boss 17:  रियलिटी शो बिग बॉस 17 अपने ड्रामा और कंटेस्टेंट के बीच बढ़ते तनाव के कारण पहले से कहीं ज्यादा लोगों का दिल जीत रहा है। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जो एक टास्क के दरौन जहां कंटेस्टेंट को एक दूसरे को 'वकील' के रूप में बेनकाब करना होता है। वहीं टास्क के दौरान विक्की, मुनव्वर फारुकी पर गंदे आरोप लगाते है और साथ ही उनकी इमेज पर सवाल उठाते है।

मुनव्वर फारुकी पर विक्की ने उठाए सवाल:
‘बिग बॉस 17’के शेयर किए गए प्रोमो में दिखाया गया है कि घरवालों को एक टास्क मिला है, जिसमें उन्हें कोर्ट रूम ड्रामा करना होता है। इसमें कुछ कंटेस्टेंट्स मुजरिम बनेंगे और कुछ वकील। वहीं टास्क के दौरान मुनव्वर फारुकी को कटघरे में खड़ा किया जाता है, और विक्की जैन वकील बनकर उनके गेम प्लान के बारे में बात करते नजर आते हैं। विक्की कहते हैं कि मुनव्वर ने शो में झूठ बोला है, वह उनके गेम प्लान को एक्सपोज कर देते हैं। वहीं विक्की आगे कहते है, कि मुनव्वर सिर्फ अपनी 'अच्छे लड़के की छवि' बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

विक्की और अंकिता ने मुनव्वर को कहा झूठा:
बता दें, बिग बॉस के घर में आयशा खान जब से घर में आईं है, तबसे वह मुनव्वर फारुकी पर कभी आरोप लगातीं तो कभी नजदीकियां बढ़ाती नजर आती है। आयशा घर में आते ही सबसे पहले मुनव्वर पर डबल डेटिंग करने और उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। वहीं आयशा ने मुनव्वर का कच्चा चिट्ठा खोलकर रख दिया था। वहीं विक्की कहते है, ऐसा लगता है कि मुनव्वर अच्छे लड़के की छवि दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

वहीं दूसरी ओर, अंकिता ने कहा, “उन्होंने शो में झूठ बोला और एक अलग व्यक्तित्व दिखाया। आयशा की एंट्री ने यह सब साबित कर दिया है और सभी को उनकी वास्विकता दिखा दी है। मुनव्वर ने उन दोनों को जवाब देते हुए कहा, 'वकील के तौर पर अच्छा काम विक्की भाई, बहुत अच्छा।'

रोते नजर आए मुनव्वर:
इसके बाद मुनव्वर बहुत इमोशनल हो जाते और कोने में अकले बैठकर रोने लगते है। वहीं फिर मन्नारा उन्हें गले लगाकर सांत्वना देती है। मन्नारा कहती है, "कृपया मुझे अपने पांच मिनट दीजिए, मुझे आपसे बात करनी है यार।" इसके बाद मुनव्वर ने कहा, ''मैं आपको अपना समय नहीं दे सकता, मुझे माफ करें।''

5379487