Main Hoon Song out: सलमान खान स्टारर ‘बैटल ऑफ गलवान’ का रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज किया गया है। इस गाने में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह की प्यार भरी खास केमिस्ट्री लोगों को पसंद आ रही है।

Main Hoon Song out: सलमान खान (Salman Khan) स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर भारी क्रेज बना हुआ है। फिल्म का टीजर और पहला गाना मातृभूमि ने पहले ही दर्शकों का ध्यान खींचा है। अब इसी बीच फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘मैं हूं’ वैलेंटाइन डे के खास मौके पर रिलीज कर दिया गया।

गाने में सलमान और चित्रांगदा की केमेस्ट्री बेहद खास है जो दर्शकों को सैनिक के जीवन के उस पहलू से रूबरू कराता है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और इंटरेस्टिंग बनाती है। गाने में एक सैनिक के परिवार की जिंदगी के दो पहलुओं को दिखाया गया है- घर पर बिताए गए सुकून भरे दिन और सीमा पर ड्यूटी के दौरान दूरी का दर्द।

इस रोमांटिक ट्रैक को श्रेया घोषाल और अयान लाल ने अपनी मधुर आवाज दी है। गाने का कंपोजिशन भी अयान लाल ने किया है।

पहला गाना 'मातृभूमि' और टीजर की झलक

इससे पहले जनवरी में फिल्म का देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया था। इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, जबकि इसके बोल समीर अंजान ने लिखे हैं। इसे अकिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है।

फिल्म का टीजर पिछले साल दिसंबर में जारी किया गया था, जिसमें सलमान खान एक भारतीय सेना अधिकारी की भूमिका में नजर आए। टीजर में ऊंचाई वाले दुर्गम इलाकों, कड़ाके की ठंड और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों की झलक दिखाई गई थी।

इस दिन होगी रिलीज

‘बैटल ऑफ गलवान’ साल 2020 में भारत और चीन के बीच हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। यह फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दर्शकों को अब इस युद्ध ड्रामा के साथ-साथ इसके भावनात्मक और रोमांटिक पहलुओं को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।