haribhoomi hindi news
अहान पांडे बने Tirabeauty के ब्रांड एंबेसडर, नए कैंपेन में ब्यूटी को सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरूषों के लिए भी दिखाया जाएगा।

Ahaan Pandey: अभिनेता अहान पांडे, जो फिल्म सैयारा से फैंस के दिल में अपनी छाप छोड़ चुके हैं, अब ब्यूटी इंडस्ट्री में भी कदम रख चुके हैं। उनकी वाइब्रेंट स्टाइल और पर्सनैलिटी के चलते उन्हें Tirabeauty का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। 

Tirabeauty भारत का एक बड़ा ऑनलाइन ब्यूटी प्लेटफॉर्म है। यह ब्यूटी को सिर्फ दिखावे तक सीमित नहीं रखता, बल्कि हर किसी को ब्यूटी को अपने तरीके से रीडिफाइन करने की आजादी देता है। अहान पांडे के साथ यह ब्रेंड की ये साझेदारी पुरुषों में ब्यूटी को बढ़ावा देने की दिशा में का अहम कदम है।

ब्यूटी का नया नजरिया
Tirabeauty की नई कैंपेन में ब्यूटी को रोजमर्रा के पर्सनल एक्सपीरियंस के रूप में दिखाया गया है। ब्रांड ने पुराने 'before-and-after' स्टाइल को छोड़कर इसे रियल लाइफ और पर्सनैलिटी के हिसाब से पेश किया है।

ब्यूटी सिर्फ दिखावे तक नहीं
इस कैंपेन में दिखाया गया है कि ब्यूटी केवल बाहरी सुंदरता नहीं है, बल्कि यह आपके एहसास औप पहचान से जुड़ी होती है। इसका मकसद लोगों को ये समझाना है कि ब्यूटी का मतलब केवल दिखावा नहीं, बल्कि हर दिन खुद को खुद को एक्सप्रेस करना है।

ब्यूटी सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं हैं
अहान पांडे के साथ यह दिखाता है कि ब्यूटी अब सिर्फ महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि सभी के लिए है। इससे पुरुषों में ब्यूटी को अपनाने की सोच बढ़ेगी।

ब्रांड की नई दिशा
Tirabeauty का नया कैंपेन ट्रेडिशनल ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को चैलेंज करता है और सेल्फ-एक्सप्रेशन पर जोर देता है। ब्रांड को उम्मीद है कि इस कदम से यंग कस्टमर के साथ जुड़ाव और भरोसा बढ़ेगा।

7