आलिया-शेन की शादी: दामाद की बारात में नाचे अनुराग कश्यप, Ex wife कल्कि केकलां, इम्तियाज अली हुए शामिल, देखें Video

Anurag Kashyap daughter Aaliyah Kashyap wedding
X
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन संग 11 दिसंबर को शादी कर रही हैं।
Anurag Kashyap’s daughter Aaliyah Wedding: फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की 23 साल की बेटी आलिया कश्यप अपने विदेशी बॉयफ्रेंड शेन रेग्वेयर संग 11 दिसंबर को शादी रचाने जा रही हैं। शादी की झलकियां सोशल मीडिया पर आ गई हैं।

Anurag Kashyap’s daughter Aaliyah Wedding: 'देव डी', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी मशहूर फिल्में बनाने वाले फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप मंगलवार को अपने विदेशी बॉयफ्रेंड संग शादी रचाने जा रही हैं। 11 दिसंबर को कपल मुंबई में शादी के बंधन में बंधेगा। इस दौरान मंगलवार को अनुराग कश्यप के घर के बाहर उनके दामाद शेन रेग्वेयर धूम-धाम से अपनी बारात लेकर पहुंचे। शादी समारोह की झलकियां अब सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं।

23 साल की आलिया कश्यप अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड शेन रेग्वेयर संग शादी कर रह हैं। कपल की इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी में करीबी सदस्य और दोस्त शामिल हुए। दुल्हन बनीं आलिया कश्यप का वेडिंग लुक भी रिवील हो गया है।

आलिया कश्यप ने अपनी शादी के लिए लाइट पिंक और वाइट कलर के कॉम्बिनेशन वाला हैवी एम्ब्रॉडरी वाला ब्राइडल लहंगा पहना। उनके लहंगे पर ढेर सारे शिमर और सितारों का वर्क है। साथ में कुंदन की ज्वेलरी पेयर की है। बालों को खुला रखकर उन्होंने अपना ब्राइडल लुक सबसे अलग रखा है।

शेन रेग्वेयर भी सफेद शेरवानी में दुल्हे बने बेहद हैंडसम नजर आए। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ अनुराग कश्यप के घर बारात लेकर पहुंचे। बारात देखते ही अनुराग कश्यप खुशी से झूम उठे और बारातियों के साथ नाचते दिखे।

इस शादी में अनुराग कश्यप की पूर्व पत्नी कल्कि केकलां भी शामिल हुईं। उन्होंने सी-ग्रीन कलर की हैवी साड़ी कैरी की। इससे पहले कल्कि ने अपनी सौतेली बेटी आलिया कश्यप का मेहंदी फंक्शन भी अटेंड किया था। वहीं शादी समारोह में कल्कि केक्लां ने अपने खूबसूरत लुक से सभी को दीवाना बना दिया।

आलिया कश्यप और शेन रेग्वेयर की शादी में डायरेक्टर इम्तियाज अली अभिनेत्री खुशी कपूर, आलिया फर्नीचरवाला, वेदांग रैना समेत कई स्टार्स पहुंचे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story