Amitabh Bachchan: कॉमेडियन समय रैना को उनके हालिया शो स्टिल अलाइव में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लग में एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा जो फैंस की नजरों में आ गया।
इस पोस्ट में उन्होंने इंटरनेट के दौर में बढ़ती बेचैनी और अफवाहों के असर पर अपने विचार साझा किए, जिसे पढ़कर फैंस चिंतित हो गए। क्या लिखा बिग बी ने, और समय रैना की रोस्टिं से क्यों मचा बवाल, यहां जानिए...
अमिताभ बच्चन ने कहा ‘इंटरनेट का तूफान और एंजाइटी’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- "हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आता है... और हर एक को पूरी लगन से पूरा करने की इच्छा भी... सब कुछ एक ही बार में नहीं हो सकता... इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं... ठीक है... लेकिन मन हमेशा उन कामों की याद दिलाता रहता है जो अभी बाकी हैं और उनकी चिंता भी बनी रहती है..."
सोशल मीडिया के तूफान पर कही बड़ा बात
उन्होंने आगे लिखा- "तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं... इस उम्मीद में कि मन अपना 'साहसिक सफर' बंद कर देगा... लेकिन ऐसा नहीं होता... और इंटरनेट का तूफान इतना तेज़ चलता है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की ओर खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि 'असली बात' क्या है और कौन सी नहीं... ज़रूरी जानकारी की कमी को कभी-कभी नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है या फिर सभी चीज़ों पर ध्यान देने की होड़ लगी रहती है।"
अमिताभ ने अपने पोस्ट में यह भी कहा कि आज के दौर में जानकारी पाना बहुत आसान हो गया है, लेकिन यह सुविधा इंसान के सोचने के तरीके को भी प्रभावित कर रही है। उन्होंने लिखा कि अब जवाब “सोचने” से ज्यादा “एक बटन दबाने” से मिल जाते हैं, जिससे दिमाग की गहराई से सोचने की क्षमता पर असर पड़ता है।
उन्होंने पुराने और नए समय की तुलना करते हुए कहा कि जो लोग पहले के दौर में जी चुके हैं, उनके लिए यह बदलाव एक दिलचस्प लेकिन चुनौतीपूर्ण अनुभव है।
बिग बी को लेकर समय रैना ने क्या कहा था?
गौरतलब है कि हाल ही में समय रैना ने अपने Still Alive शो में बताया था कि 'केबीसी' में गेस्ट के तौर पर हॉट सीट पर बैठने के दौरान कुछ उल्टे-सीधे जोक्स आए थे लेकिन उन्होंने उन्हें कहा नहीं। शो में न कहे गए एक चुटकुले को साझा करते हुए समय ने कहा, "सर, आपने इतना पोलियो का विज्ञापन किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए सर।" उन्होंने सोचा की ऐसी बातें विवाद पैदा कर सकती हैं तो उन्होंने हीं कहा।









