Amitabh Bachchan Blog: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर अपने ब्लॉग के जरिए फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने इस बार अकेलेपन, आत्म-शक्ति और जीवन के संघर्षों पर गहरी बात कही है।
अकेले लड़ने की बात
अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जिंदगी में परिस्थितियां कैसी भी हों, आखिर में इंसान को खुद ही उनसे लड़ना पड़ता है। दूसरों की सलाह मदद कर सकती है, लेकिन उस पर अमल करना आपकी जिम्मेदारी होती है।
‘आप ही सर्वोपरि हैं’
उन्होंने अपने ब्लॉग में साफ कहा, “आप जो महसूस करते हैं, सोचते हैं और हासिल करते हैं, वह सब आप ही हैं। आप ही सर्वोपरि हैं और केवल आप ही मायने रखते हैं।”
उनका मानना है कि इंसान को खुद की अहमियत समझनी चाहिए।
Alan Watts का जिक्र
अपने विचारों को मजबूत करने के लिए अमिताभ ने लेखक एलन वॉट्स का भी जिक्र किया। उनके अनुसार, हर इंसान अपने भीतर एक पूरा ब्रह्मांड रखता है जिसमें विचार, यादें और संभावनाएं शामिल होती हैं।
भीतर छिपी ताकत
अमिताभ ने बताया कि हर इंसान के अंदर एक अनदेखी शक्ति और सहनशीलता होती है, जो मुश्किल समय में उसे आगे बढ़ने की ताकत देती है। उन्होंने कहा कि हम लगातार सीखते और बदलते रहते हैं।
निजी ताकत ही ‘हथियार’
ब्लॉग के अंत में उन्होंने खास संदेश दिया हर व्यक्ति के पास एक निजी ताकत होती है, जो उसका सबसे बड़ा हथियार है। इसे संभालकर रखें और जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें, यही आपकी सबसे बड़ी रक्षा करेगा।
प्रोफेशनल अपडेट
काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन हाल ही में Kalki 2898 AD में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने KBC (Kaun Banega Crorepati) का नया सीजन भी पूरा किया है और अब ‘कल्कि’ के सीक्वल में व्यस्त हैं।
यह भी पढ़े- रामायण पर बयान देकर विवादों में घिरे प्रकाश राज, बीजेपी नेता ने दर्ज कराई शिकायत