Hera Pheri 3 update: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए फैंस से बातचीत की, जहां उनसे ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर भी सवाल पूछा गया। हेरा फेरी 3 को लेकर फैंस के बीच जितनी एक्साइटमेंट है वो अब शायद कम हो सकती है, क्योंकि अक्षय ने जो हिंट दिया है उससे फैंस को झटका लग सकता है।
'हेरा फेरी 3' पर बोले क्या अक्षय?
'भूत बंगला' की रिलीज से पहले अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लाइव सेशन किया और फैंस से बातचीत की। इस दौरान जब एक फैन ने 'हेरा फेरी 3' की अपडेट जाननी चाही, तो अक्षय ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, “मुझे पता था ये सवाल जरूर आएगा। लेकिन फिलहाल ‘हेरा फेरी’ पर कुछ भी नहीं है।” उनके इस बयान से साफ है कि फिलहाल इस फिल्म को लेकर कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया है।
हेरा फेरी 3 को लेकर विवाद
दरअसल, हेरा फेरी 3 को लेकर पिछले साल बड़ा ऐलान किया गया था, जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी साथ नजर आने वाली थी। हालांकि, बीच में खबर आई थी कि परेश रावल ने क्रिएटिव मतभेदों के चलते फिल्म छोड़ दी है। बाद में मामला सुलझा और उन्होंने दोबारा प्रोजेक्ट जॉइन कर लिया।
‘हेरा फेरी’ फ्रेंचाइजी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा कॉमेडी सीरीज में से एक रही है। साल 2000 में रिलीज हुई पहली फिल्म, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था, ने दर्शकों को खूब हंसाया। फिल्म में राजू, श्याम और बाबूराव का किरदार आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके बाद 2006 में आई Phir Hera Pheri ने भी इसी लोकप्रियता को आगे बढ़ाया।
भूत बंगला की रिलीज
वहीं, अक्षय कुमार की नई फिल्म 'भूत बंगला' की बात करें तो इसे भी प्रियदर्शन ने ही डायरेक्ट किया है। इस हॉरर-कॉमेडी में परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और दिवंगत असरानीभी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।