UP Madarsa Board Result 2024: यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट जारी; ऐसे करें डाउनलोड

X
UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मोलवी, आलिम और फाजिल सहित अन्य पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी कर दिया है।
UP Madarsa Board Result 2024: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड ने मोलवी, आलिम और फाजिल सहित अन्य पाठ्यक्रमों का परिणाम जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे यूपी मदरसा परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
फरवरी में हुई थी परीक्षा
बता दें, यूपी मदरसा बोर्ड 2024 परीक्षा 13 फरवरी से शुरू हुई, जो 21 फरवरी 2024 तक चली थी। यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, कक्षा, जिला और कैप्चा कोड डालना होगा। मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद के मुताबिक, इस बार 90.3 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुईं हैं, जबकि 86.7 प्रतिशत लड़के परीक्षा में सफल हुए हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
- उम्मीदवार को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाना होगा।
- इसके बाद होमपेज पर जाएं।
- अब परीक्षा रिजल्ट टैब पर जाएं।
- इसके बाद UP Madarsa Board Result 2024 लिंक पर क्लिक कर दें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल भरें।
- रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- इसे आप डाउनलोड कर रख लें।
Next Story
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS