PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(PSEB) द्वारा आयोजित 10वीं, 12वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए एक बड़ा अपडेट आया है। पंजाब बोर्ड कल यानी 18 अप्रैल 2024 को दोपहर 3 बजे 10वीं, 12वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी कर देगा। 

यहां देखें रिजल्ट का आधिकारिक लिंक
पंजाब बोर्ड परिणाम 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और pseb.ac.in/result पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

और भी पढ़ें: कौन हैं आदित्य श्रीवास्तव; जिन्होंने UPSC परीक्षा में किया टॉप

प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या होगा?
पंजाब बोर्ड 10वीं परिणाम 2024 को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया जाएगा। जिसके बाद लाइव डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में नतीजों के साथ टॉपर्स, उत्तीर्ण प्रतिशत और अन्य प्रासंगिक जानकारी जैसे विवरण प्रसारित किए जाएंगे।

और भी पढ़ें: UPSC में 236वीं रैंक से टॉपर कैसे बने आदित्य श्रीवास्तव?

9 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 10वीं, और 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2024 को शुरू होकर 5 मार्च 2024 को संपन्न हुई थीं। इसमें 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 मार्च और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं। पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 

ये भी पढ़ें: