PSEB Punjab Board 10th Result 2024: पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(PSEB) द्वारा आयोजित 10वीं की परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया हैं। पंजाब बोर्ड ने आज यानी 18 अप्रैल 2024 को दोपहर में 10वीं के परिणाम प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी करके जारी कर दिए हैं।

कौन रहा पंजाब बोर्ड 10वीं का टॉपर?
इस वर्ष 10वीं कक्षा में 97.24 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। लुधियाना की अदिति ने टॉप किया है। पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। बोर्ड की तरफ से राज्य का पास प्रतिशत और मेरिट सूची जारी की गई है। विद्यार्थी अपना परीक्षा का रिजल्ट शुक्रवार सुबह ही देख पाएंगे।

टॉप-3 में लड़कियों ने मारी बाजी( Punjab Board 10th Toppers)

  • पहले स्थान पर लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है।
  • दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही।
  • तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं।

98.19% लड़कियां पास, 96.47% लड़के
इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से काफी बेहतर रहा है। लड़कियों का कुल पास प्रतिशत 98.19% है और लड़कों का कुल पास प्रतिशत 96.47% है। 

प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जारी किए नतीजे
पीएसईबी ने पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए आज(18 अप्रैल) दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित किया। लुधियाना की अदिति ने पूरे 100 में से 100 अंक लाकर टॉप किया है। बोर्ड ने कहा कि परिणाम लिंक 19 अप्रैल की सुबह pseb.ac.in पर ऐक्टिव हो जाएंगे।

यहां देखें रिजल्ट का आधिकारिक लिंक
पंजाब बोर्ड परिणाम 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in और pseb.ac.in/result पर नतीजों का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा, जहां छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

2023 में इतने प्रतिशत छात्र हुए थे पास
पिछले साल 10वीं क्लास के छात्रों का ओवरऑल पास परसेंटेज 97.54 फीसदी रहा था। 10वीं में 98.46% लड़कियां और 96.73% लड़के पास हुए थे। संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 पूरे मार्क्स के साथ 10वीं में टॉप किया था। 

छात्रों को रिजल्ट का इंतजार
पंजाब स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी 2024 को शुरू होकर 5 मार्च 2024 को संपन्न हुई थीं। इसमें 10वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 5 मार्च और 12वीं की परीक्षा 13 फरवरी से 30 मार्च तक चली थीं। पंजाब बोर्ड 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। 

यहां देखें रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका

  • सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'PSEB Class 10 result 2024' लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना नाम और रोल नंबर लॉग इन क्रेडेंशियल्स दर्ज करें। 
  • पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  • ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करके अपने पास रख लें।