Logo
Punjab Board Result 2025: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) भी अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम इस महीने के अंत तक जारी करने की तैयारी में है।

Punjab Board Result 2025: देश के अलग-अलग राज्य शिक्षा बोर्ड्स के नतीजे जारी करने के बीच, पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) भी अपने 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम इस महीने के अंत तक जारी करने की तैयारी में है। हालांकि, रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है। एक बार रिजल्ट जारी होते ही, छात्र अपने अंक और मार्कशीट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

बीते साल 18 अप्रैल को घोषित हुआ था रिजल्ट
इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 10 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछली बार यानी 2024 में परीक्षाएं 13 फरवरी से 5 मार्च तक चली थीं और रिजल्ट 18 अप्रैल को घोषित हुआ था। 2024 में कुल 2,81,098 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,73,348 छात्र पास हुए थे। कुल पास प्रतिशत 97.24% रहा था, जिसमें लुधियाना की अदिति ने टॉप किया था।

छात्रों को 33% अंक लाना जरूरी 
पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षाएं इस साल 13 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक हुई थीं। 2024 में इन परीक्षाओं का रिजल्ट 30 अप्रैल को आया था। पिछले साल 93.04% छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की थी। लुधियाना के BCM सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकमप्रीत सिंह ने 100% अंक प्राप्त कर टॉप किया था। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.74% और लड़कों का 90.74% रहा था। PSEB की 10वीं और 12वीं परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।

Punjab Board 10वीं, 12वीं रिजल्ट ऐसे करें चेक:

  • सबसे पहले पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर 'Results' सेक्शन ढूंढें।
  • कक्षा 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
5379487