NEET UG Form 2026: मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। NEET UG 2026 के लिए आवेदन करने की आज यानी 11 मार्च आखिरी तारीख है। ऐसे में जो अभ्यर्थी अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज रात 9 बजे तक एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
आवेदन करने के बाद अभ्यर्थियों को रात 11 बजकर 50 मिनट तक आवेदन शुल्क जमा करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह बंद हो जाएगी। छात्र आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से National Testing Agency की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।
घर बैठे ऐसे भरें NEET UG फॉर्म
छात्र घर बैठे आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Registration for NEET (UG) – 2026 is LIVE लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरकर पहले रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
- कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कैटेगरी के अनुसार फीस जमा करनी होगी:
- जनरल कैटेगरी: ₹1700
- जनरल EWS / OBC (NCL): ₹1600
- SC / ST / PwBD / थर्ड जेंडर: ₹1000
- भारत से बाहर के परीक्षा केंद्र: ₹9500
फॉर्म करेक्शन को लेकर अपडेट
पहले आवेदन फॉर्म में करेक्शन के लिए 10 से 12 मार्च तक विंडो खोलने की योजना थी, लेकिन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद करेक्शन विंडो की नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
नई तारीखों की जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। जिन छात्रों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है, वे करेक्शन विंडो खुलने पर उसमें संशोधन कर सकेंगे।
फॉर्म भरने के लिए योग्यता
NEET UG परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास निम्न योग्यता होना जरूरी है:
12वीं कक्षा (फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी) से पास या अध्ययनरत होना चाहिए। इन विषयों के साथ पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं है।