Logo
election banner
MP Board Result 2024 Date: मध्य प्रदेश बोर्ड के स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट पर अपडेट का इंतजार करने लगे हैं। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 15-20 अप्रैल के बीच जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

MP Board Result 2024 Date: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं का आयोजित मार्च में तय समय पर करवाया था। इस साल 16 लाख से ज्यादा बोर्ड स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड परीक्षा दी थी।  अब सभी छात्र रिजल्ट डेट और टाइम जारी होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।(MP Board 10th Result 2024)

ये रहा रिजल्ट चेक करने का लिंक
एमपी बोर्ड रिजल्ट 2024 चेक करने का ऑफिशल लिंक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। 

एमपी बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?(MP Board 10, 12 Exam 2024 Date)
एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 05 फरवरी से 20 मार्च, 2024 के बीच हुई थी (MP Board Result 2024 Date)।  वहीं, मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 06 फरवरी से 20 मार्च 2024 के बीच आयोजित की थी। इस साल लगभग 16 लाख स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दी थीं। 

एमपी बोर्ड रिजल्ट कब जारी होगा?(MP Board Result 2024)
एमपी बोर्ड ने 31 मार्च 2024 तक कॉपियों का मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया है। इसके लिए करीब 25,000 शिक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था। पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो एमपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक होने के 2 हफ्ते बाद एमपी बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाता है। इस हिसाब से साल 2024 में भी 15 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल के बीच एमबी बोर्ड रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

5379487