मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा।

MP Board 12th Result 2026: मध्य प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) आज कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी करेगा।

जानकारी के मुताबिक, राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए परिणाम घोषित करेंगे। रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।

इस साल करीब 7 लाख छात्र 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, जो अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in पर जाकर रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर की मदद से आसानी से चेक कर सकेंगे।

बोर्ड के नियमों के अनुसार, परीक्षा में पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाना जरूरी है। यदि किसी छात्र के दो से अधिक विषयों में इससे कम अंक आते हैं, तो उसे फेल घोषित किया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर पहले से तैयार रखें, ताकि रिजल्ट जारी होते ही बिना किसी परेशानी के तुरंत अपना परिणाम देख सकें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आगे की पढ़ाई और करियर से जुड़े फैसले ले सकेंगे, इसलिए सभी की नजरें आज के नतीजों पर टिकी हैं।