MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Telangana 10th results
X
Telangana 10th results
MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज, 29 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है।

MBSE HSLC Result 2025: मिजोरम बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (MBSE) ने आज, 29 अप्रैल 2025 को कक्षा 10वीं (HSLC) का रिजल्ट आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। जिन छात्रों ने फरवरी-मार्च में आयोजित हुई परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट MBSE की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in या mbseonline.com पर जाकर देख सकते हैं। HSLC परीक्षा 10 फरवरी से 13 मार्च 2025 तक कराई गई थी।

रिजल्ट से असंतुष्ट छात्र करा सकते हैं पुनर्मूल्यांकन
अगर किसी छात्र को अपने अंकों पर भरोसा नहीं है या उन्हें लगता है कि मार्क्स कम आए हैं, तो वे उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया की डिटेल्स और आवेदन लिंक MBSE की वेबसाइट पर जल्द ही उपलब्ध होगी। पुनर्मूल्यांकन के बाद जो अंक आएंगे, वही फाइनल माने जाएंगे और उनमें दोबारा कोई बदलाव संभव नहीं होगा। Revaluation का रिजल्ट जून 2025 में जारी होने की संभावना है।

MBSE 10वीं रिजल्ट 2025 ऐसे करें चेक

  • मिजोरम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "HSLC Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी (रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर) दर्ज करें।
  • 'परिणाम खोजें' बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में ओपन हो जाएगा।
  • उसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story