Logo
election banner
PCB समूह के लिए MHT CET 2024 परीक्षा का आयोजन 16 और 23 अप्रैल 2024 के बीच होगा। वहीं MHT CET 2024 PCM ग्रुप की परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होगी।

MHT CET 2024: महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (MHT CET 2024) PPM और PCB ग्रुप के लिए कल यानी 16 जनवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट को आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर आवेदन करना होगा। इसका पंजीकरण 1 मार्च 2024 तक कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। 

इस तारीख को होगी परीक्षा
PCB समूह के लिए MHT CET 2024 परीक्षा का आयोजन 16 और 23 अप्रैल 2024 के बीच होगा। वहीं MHT CET 2024 PCM ग्रुप की परीक्षा 25 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित होगी। परीक्षा के संबंध में अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक करते रहना होगा। रजिस्ट्रेशन करते समय वैलिड मोबाइल नंबर और मेल आईडी की दर्ज करना होगा। परीक्षा संबंधी सूचना उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और मेल आई पर आएगी। एग्जाम के लिए सभी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड जारी होगा।

पंजीकरण शुरू
बता दें कि स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने वीएड और एमएड पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कॉमन प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए कैडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org के जरिए 29 जनवरी 2024 तक पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का 2 मार्च 2024 को आयोजित होगी। 

साल 2023 में  MHT CET की परीक्षा 9 मई से 14 मई तक तथा पीसीएम ग्रुप की 15 मई से 20 मई तक पीसीबी ग्रुप की परीक्षा आयोजित की गई थी। प्रोविजनल आंसर-की 26 मई को जारी हुई थी। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थियों को 28 मई तक का समय निर्धारित किया गया था। 

MHT CET 2024 ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
MH CET आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाना होगा। 
MHT CET PCB या PCM रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक कर दें।
सभी आवश्यक विवरण भरें। 
पर्सनल डिटेल, शैक्षणिक योग्यता का विवरण भर दें। 
डाक्यूमेंट अपलोड कर दें। 

5379487