Jharkhand Board JAC 12th Result 2024: झारखंड 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JAC 12th Result 2024
X
JAC 12th Result 2024
Jharkhand Board JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने 12 वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट Jacresults.com के माध्यम से अपनी रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज (30 अप्रैल) को 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों संकाय के परिणाम जारी किए हैं।

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024: 85.48% छात्र हुए पास
इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 85.48 फीसदी रहा है। अगर हम स्ट्रीम वाइज नतीजों पर नजर डालें तो साइंस का पास प्रतिशत 72.70%, आर्ट्स का 93.16% और कॉमर्स का 90.60% रहा।

लड़कियों का रहा दबदबा
जेएसी 12वीं के नतीजों में एक बार फिर लड़कियों का दबदबा रहा। इस बार 84.26 फीसदी लड़के और 86.78 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। इसमें कुल 40.78 फीसदी छात्रों ने फर्स्ट डिविजन से 12वीं परीक्षा पास किया है।

Jharkhand Board JAC 12th Topper 2024: साइंस में स्नेहा तो आर्ट में जीनत परवीण ने किया टॉप
साइंस स्ट्रीम में उर्सुलाईन कॉन्वेंट की स्नेहा ने 98.02% अंक के साथ टॉप किया है। वहीं, आर्ट में गवर्नमेंट हाई स्कूल कांके की जीनत परवीण ने 94.4% अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया। जबकि, कॉमर्स स्ट्रीम में उर्सुलाईन इंटर कॉलेज रांची के तीन छात्रों ने पहला स्थान हासिल किया है। इन छात्रों के नाम प्रतिभा साह, शांति कुमारी साह और राज कुमार साह है। तीनों छात्रों ने 500 में से 474 अंक (94.8%) हासिल किए हैं।

3.40 लाख छात्र परीक्षा में हुए थे शामिल
इस वर्ष जेएसी कक्षा 12वीं की परीक्षा में 3,44,822 छात्र उपस्थित हुए। इसमें जेएसी विज्ञान परीक्षा में 94,433 उम्मीदवार उपस्थित हुए, वाणिज्य में 25,907 छात्र और कला में 2,24,502 छात्र शामिल हुए।

पिछले साल, विज्ञान स्ट्रीम का पास प्रतिशत 81.45 रहा था और कला और वाणिज्य स्ट्रीम में यह क्रमशः 95.9 प्रतिशत और 88.6 प्रतिशत था।

JAC 12th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट्स- jac.jharhand.gov.in और jac.nic.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे पंजीकरण संख्या या रोल नंबर, नाम और जन्म तिथि।
  • अब, आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की कॉपी डाउनलोड कर लें।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story