JEE Mains 2024 Admit Card: जेईई मेन सेशन 2 एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

MPESB Vacancy 2025
JEE Mains 2024 Admit Card: एनटीए जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। छात्र जेईई मेन की परीक्षा का ए़डमिट कार्ड jeemain.nta.ac.in से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो रही है।
इन शहरों में होंगी परीक्षा
बता दें, एनटीए सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 2024 का आयोजन 4, 5, 6, 8 और 9 अप्रैल, 2024 को पेपर I के लिए और 12 अप्रैल, 2024 को पेपर 2 ए (बी आर्क), पेपर 2 बी (बी प्लानिंग) के लिए आयोजित करेगा। और पेपर 2ए और 2बी (बी. आर्क और बी. प्लानिंग दोनों)। परीक्षा पूरे देश में लगभग 319 शहरों में आयोजित की जाएगी, जिसमें भारत के बाहर के 22 शहर भी शामिल हैं।
दो पाली में होगी परीक्षा
पेपर I की परीक्षा दो पाली में आयोजित होगी। सुबह की पाली 9 बजे से शुरू होगी दोपहर 12 बजे तक पेपर होगा। दोपहर की पाली 3 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगी। पेपर II एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा। सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक परीक्षा होगी।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
अब होमपेज पर जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड लिंक पर जाकर क्लिक कर दें।
मांगी गई जानकारी लिख कर सबमिट पर क्लिक कर दें।
आपको जेईई मेन सत्र 2 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
