ICSE Class 10 Result 2025: आईसीएसई कक्षा10वीं में लड़कियों ने मारी बाज़ी, 99.37% छात्र पास

ICSE 10th Result 2025
X
ICSE 10th Result 2025 out
ICSE Class 10 Result 2025: 30 अप्रैल 2025 को काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं।

ICSE Class 10 Result 2025: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने ICSE कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्रों का लंबे समय से इंतजार अब खत्म हो चुका है, और अब वे अपने रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर आसानी से देख सकते हैं।

लड़कियों का जलवा कायम
इस साल ICSE 10वीं का कुल पास प्रतिशत 99.09% रहा है, जो कि एक बेहतरीन प्रदर्शन है। हमेशा की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाज़ी मारी है – उन्होंने 99.37% की सफलता दर दर्ज की, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.84% रहा। लगभग 2.5 लाख छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से 27 मार्च 2025 के बीच हुआ था।

ऐसे करें अपने ICSE 10वीं रिजल्ट की जांच

  • सबसे पहले cisce.org या results.cisce.org पर जाएं।
  • अब "ICSE 10th Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना UID / रोल नंबर और Index Number दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
  • भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।

डिजिलॉकर पर ऐसे पाएं अपनी मार्कशीट और सर्टिफिकेट
डिजिलॉकर पर भी छात्र अपनी ऑनलाइन मार्कशीट और पास सर्टिफिकेट देख सकते हैं:

  1. digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप डाउनलोड करें।
  2. मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।
  3. "Education" सेक्शन में जाएं और CISCE बोर्ड चुनें।
  4. रोल नंबर और पासिंग ईयर भरें।
  5. आपकी मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स स्क्रीन पर आ जाएंगे।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story