UP Board Exam 2025: यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का केमिस्ट्री मॉडल पेपर, यहां एक क्लिक पर करें डाउनलोड

Chemistry question model paper
X
यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का केमिस्ट्री मॉडल पेपर यहां से करें डाउनलोड।
UP Board Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र यहां एक क्लिक पर केमिस्ट्री मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Board Exams 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का मॉडल पेपर जारी कर दिए हैं। छात्र UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जारी मॉडल प्रश्न प्रत्र के जरिए छात्र परीक्षा में पूछे जानें वाले प्रश्नों का पैटर्न समझ सकते हैं। अभ्यर्थी 12वीं का केमिस्ट्री मॉडल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें,12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी 2025 से शुरू होंगी जो 12 मार्च 2025 तक चलेंगी।

दो शिफ्ट में होगी एग्जाम
डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक होगी। और दूसरी शिफ्ट में एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगा।

यह भी पढ़ें- यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं का गणित मॉडल पेपर, यहां एक क्लिक पर करें डाउनलोड

इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जनवरी के लास्ट सप्ताह में जारी हो सकता है। छात्रों को एडमिट कार्ड अपने संबंधित स्कूलों से मिलेगा। हालांकि एडमिट कार्ड जारी करने की आधिकारिक डेट अभी UPMPS की ओर से नहीं जारी की गई है।

एक क्लिक पर डाउनलोड करें केमिस्ट्री का मॉडल पेपर

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story