Gujarat Board 12th Result 2024: गुजरात बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Bihar Board 10th Result
X
Bihar Board 10th Result
Gujarat Board 12th Result 2024: गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स gseb.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं।

Gujarat Board 12th Result 2024: आखिरकार छात्रों का इंतजार खत्म हुआ। गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं। गुरूवार यानी 9 मई को साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट घोषित किया गया है। 12वीं एग्जाम में 4.7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।

मार्च में हुई थी एग्जाम
गुजरात बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 का आयोजन 11 मार्च से आयोजित किया गया, जो 26 मार्च तक चला था। यह परीक्षा दो शिफ्ट में हुई थी। पहली पाली में परीक्षा 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक हुई थी। वहीं, दूसरी पाली में एग्जाम 3 बजे से शाम 6:15 बजे तक आयोजित किया गया था। बता दें, साल 2023 में एचएससी साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 2 मई को जारी हुआ था।

परिणाम ऐसे चेक करें

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gseb.org पर जाइए।
  • इसके बाद होम पेज पर जाएं।
  • अब 12वीं रिजल्ट 2024 के लिंक पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद रोल नंबर लिख कर सबमिट कर दें।
  • स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएग।

स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत
कक्षा 12वीं बोर्ड बीते सत्र 2023 में 91.93 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं. वहीं साइंस विषय में 82.45 फीसदी रिजल्ट दर्ज किया गया। जनरल स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 378268 छात्र शामिल हुए थे, जिनमें से 3,47,738 पास हुए हैं। वहीं साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में कुल 111132 भाग लिए थे, जिनमें से 91625 पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीम ग्रुप ए का रिजल्ट 90.11 फीसदी और ग्रुप बी का 78.34 प्रतिशत दर्ज किया गया। कुल पास प्रतिशत 68.42 फीसदी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story