कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (CMAT) 2026 में शामिल हुए उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। National Testing Agency (NTA) ने CMAT 2026 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। NTA जल्द ही एक आधिकारिक नोटिस भी जारी करेगा, जिसमें रिजल्ट से संबंधित जानकारी और कैंडिडेट डेटा जारी करने का विवरण शामिल होगा।
CMAT 2026: महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा आयोजित: 25 जनवरी 2026
प्रोविजनल आंसर-की जारी: 31 जनवरी 2026
ऑब्जेक्शन विंडो बंद: 2 फरवरी 2026
फाइनल आंसर-की व रिजल्ट जारी: 18 फरवरी 2026 (अपेक्षित तिथि के अनुसार घोषित)
ऐसे डाउनलोड करें CMAT 2026 स्कोरकार्ड
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘CMAT-2026 Scorecard’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- ‘Submit’ पर क्लिक करते ही आपका डैशबोर्ड खुल जाएगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
CMAT देश के प्रमुख MBA प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवार आगे की काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर सकते हैं। नियमित अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।