Logo
election banner
Bihar Board Result: बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। बिहार बोर्ड सबसे पहले इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। बोर्ड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 21 या 22 मार्च को 12वीं का रिजल्ट आएगा।

Bihar Board Result: जैसे-जैसे होली का त्योहार पास आ रहा है, बिहार के लाखों बोर्ड स्टूडेंट्स की दिलों की धड़कन भी तेज होती जा रही है। इसकी वजह है बिहार बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार। बिहार बोर्ड होली से पहले 2024 इंटर का रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। लेकिन अभी तक डेट की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। बोर्ड के सूत्रों के अनुसार होली से पहले 21 या 22 मार्च को कभी भी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है।

21 या 22 मार्च को जारी होगा रिजल्ट
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) 21 मार्च को इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के नतीजे (Bihar Board Inter Result 2024) जारी कर सकता है। इसके कुछ दिन बाद लगभग 10 दिनों के भीतर 28 मार्च तक 10वीं क्लास का रिजल्ट (BSEB) 10th Result 2024) जारी किया जाएगा। बोर्ड ने 12वीं टॉपर्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया खत्म कर दी है। जल्द ही रिजल्ट(BSEB 12th Result 2024) जारी कर दिया जाएगा।

13 लाख छात्रों को रिजल्ट का इंतज़ार
बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 01 फरवरी से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थी। इस बार 13 लाख 04 हजार 352 छात्र-छात्राओं ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। परीक्षा में उपस्थित हुए विद्यार्थियों को अब बेसब्री से अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार है। बीएसईबी ने 12वीं क्लास के टॉपर्स के इंटरव्यू शुरू कर दिए हैं।

12वीं में पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
बिहार बोर्ड में कुछ विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 33 नहीं बल्क‍ि 30 नंबर है। नियम के मुताबिक बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड12वीं की परीक्षा में साइंस स्ट्रीम में तीन विषयों के लिए पासिंग मार्क्स 30 अंक है। ये तीन विषय हैं- इंग्लिश, हिंदी और मैथ के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 30 नंबर हैं। वहीं फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी में 100 में से 33 नंबर पास होने के लिए लाने होंगे। 

5379487